राजधानी में बेखौफ अपराधीः मनेर में रंगदारी न देना नाविक को पड़ा भारी, मार दी गोली Patna News
पटना के मनेर में रंगदारी न देने पर नाविक मुकेश राय को गोली मार दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पटना जेएनएन। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मंगलवार को एक नाविक को गोली मार दी। गोली लगते ही जड़ुआ कंचनपुर निवासी श्याम बहादुर राय का पुत्र मुकेश राय बेहोश हो गया, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, हाजीपुर के तेरसिया दियारा निवासी धनु राय की नाव मुकेश राय चलाता था।
मंगलवार को वह रामपुर के सोन नदी से बालू लाने जा रहा था। नाव पर कंचनपुर के तेरसिया निवासी नागेश्वर राय भी सवार थे। मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला के समीप से नाव गुजर रही थी। तभी बदमाशों ने रंगदारी वसूली को लेकर नाव रोक दी। जैसे नाविक ने नाव रोकी तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। एक गोली मुकेश को लग गई। मनेर से पटना तक पाच जगहों पर होती है वसूली नाविकों नें बताया कि मनेर से पटना तक पाच जगहों पर बालू ढोने वाले नावों से हथियार के बल पर बदमाश रंगदारी वसूलते हैं। रुपये नहीं देने पर बदमाश नाविकों के साथ मारपीट भी करते हैं।
विरोध करने पर गोली मारने से भी बाज नहीं आते। नाविकों ने बताया कि मनेर थाना क्षेत्र के महावीर टोला, गोरैयास्थान में दो जगह व शेरपुर के बाद पाटलिपुत्र पुल के समीप रंगदारी वसूली की जाती है। हालाकि नाविक बताते हैं कि रंगदारी की वसूली सिर्फ बाहरी नाव वालों से हीं की जाती है।
मारपीट के बाद बदमाशों ने की फायरिंग
शहर के सवेरा चौक के समीप मंगलवार की शाम दो पक्षो मे हुए मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने फाय¨रग शुरू कर दी, जिससे अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए। नगर के लोगों ने बताया कि यहां बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है।