विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भटक गए लालू के 'भटकू'! JP Nadda के पटना पहुंचने से पहले ही हो गया था 'खेला', सियासी माहौल गर्म

Published: Fri, 06 Sep 2024 04:17 PM (IST)

जेपी नड्डा शुक्रवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। हालांकि ...और पढ़ें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में शुक्रवार को पटना साहिब के पूर्व राजद प्रत्याशी राजेश कुमार भटकू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षक दिवस के मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के नेता सरोज कुमार सहित कई शिक्षकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इन सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमीत प्रकाश उपस्थित रहे।

भाजपा ने तीन दिन के सदस्यता अभियान में रचा इतिहास : तावड़े

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा है कि दो सितंबर को शुरू हुए भाजपा के "संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024" के तहत मात्र तीन दिनों में ही एक करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर देशवासियों व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही यह परिणाम है कि सदस्यता अभियान के तहत देशवासी/कार्यकर्ता सिर्फ पार्टी के सदस्य ही नही बन रहे है बल्कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर खुले मन से मिस्ड काल के द्वारा प्रति सेकंड हमसे जुड़ रहे है। अब निश्चित ही भाजपा तय सीमा के अंदर लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण का अभियान 25 सितंबर पूरा होगा। इसके बाद दूसरे चरण का अभियान पहली से 15 अक्टूबर तक चलेगा। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संगठन है। बिहार में हमलोगों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और आगे इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अभियान में सहभागी होने के लिए देश की जनता के साथ साथ बिहार की जनता का भी अभिनंदन।

हरी टोपी से राजद में नहीं आनेवाली हरियाली : प्रभाकर मिश्र

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने राजद की नई गाइडलाइन पर तंज कसते हुए कहा कि हरा गमछा और मुरेठा की जगह हरी टोपी पहनने से राजद में हरियाली नहीं आ जाएगी। राजद सूखे पत्ते की तरह बिखरने के कगार पर है। यह बिखराव शुरू हो चुका है और 2025 विधानसभा चुनाव तक इस बिखराव में और तेजी आएगी।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' के लिए दौरा करने वाले हैं। असल में पहले इसका नाम दिया गया था, 'कार्यकर्ता आभार यात्रा' लेकिन, तेजस्वी ने देखा कि आभार यात्रा में कार्यकर्ताओं का भार (संख्या) नहीं रहने की संभावना है, इसलिए नाम बदल दिया, लेकिन 'कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम' 'कार्यकर्ता विवाद कार्यक्रम' साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आमजनता के साथ-साथ राजद कार्यकर्ताओं के मन में भी पार्टी के चाल-चलन और नीति को लेकर कई सवाल हैं।

ये भी पढ़ें- फिर खेला होगा..? Nitish Kumar ने बता दी अपने दिल की बात, अब Tejashwi Yadav को भी मिल गया जवाब

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar Security: 'नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने मुझे...', आरा के सांसद सुदामा प्रसाद का बड़ा आरोप