यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या Nitish Kumar से हो गई बड़ी गलती? मंच पर JP Nadda के सामने बोल दी ऐसी बात
बिहार में एक बार फिर सियासी पारा हाई है। नीतीश कुमार को लेकर अटकलों का दौर जारी है। नीतीश कुमार ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में एक बार फिर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।
- नीतीश कुमार ने राजद को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के सामने कहा- हमसे दो बार गलती हुई
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News In Hindi बिहार में सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शुक्रवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar JP Nadda) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। हालांकि, पूरे कार्यक्रम की सबसे खास बात ये रही कि नीतीश कुमार ने सबके सामने माफी मांग ली।
दरअसल, पटना में आयोजित कार्यक्रम को नीतीश कुमार ने संबोधित किया। नीतीश कुमार के साथ मंच पर जेपी नड्डा मौजूद थे। नीतीश कुमार ने यहां कहा, हम दो बार उन लोगों (RJD) के साथ चले गए थे, हमसे गलती हो गई थी। अब कभी नहीं होगी।
'अब हम कभी उधर नहीं जाएंगे'
नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम कभी उधर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में काम किया है। पहले वाले कोई काम नहीं करते थे।
सीएम ने यह भी भरोसा दिलाया कि दरभंगा एम्स का काम भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने जेपी नड्डा से कहा, आप बिहार आते रहिएगा। जेपी नड्डा का बिहार से पुराना रिश्ता है। इनका जन्म यहीं हुआ है।
जेपी नड्डा क्या बोले?
इस कार्यक्रम को जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया। बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार में जितना भी विकास हुआ, उसकी कहानी 2005 से शुरू होती है। आज 2024 है और बिहार ने विकास में लंबी छलांग लगाई है। लालू-राबड़ी राज पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, पहले की स्थिति सबको मालूम है। कोई काम नहीं होता था।
क्यों हाई हुआ सियासी पारा?
बता दें कि बीते दिनों नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया। बिहार में फिर से 'खेला होने' की चर्चाएं होने लगीं। वहीं, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। कई लोगों ने दावा किया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar Viral Video) ने फिर से तेजस्वी और लालू से मुलाकात की है। हालांकि, वह वीडियो दो साल पुराना था। वहीं, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने हर तरह के सियासी कयासबाजी पर विराम पूर्ण विराम लगा दिया।
