तेजस्वी-तेजप्रताप पर छेडख़ानी के आरोप को ले यह क्या बोल गए शिवानंद? जानिए
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटों पर दिल्ली में छेड़खानी के लगे आरोप की बाबत राजद नेता शिवानंद तिवारी ने विवादित बयान दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यी खबर।
पटना [राज्य ब्यूरो]। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पक्ष में अजीबोगरीब बयान दे डाला। मामला दोनों पर लगे छेड़खानी के आरोप का है।
तिवारी से यह पूछा गया था कि तेजस्वी और तेज प्रताप पर दिल्ली में लड़कियों से छेडख़ानी के आरोप लगे थे, वह क्या कहेंगे? इस पर शिवानंद ने कहा कि लड़के खास उम्र में ही यह सब करते हैं। इस उम्र में यह नहीं करेंगे तो कब करेंगे?
विदित हो कि मुजफ्फरपुर बानिका गृह कांड पर तेजस्वी के हमलों के जवाब में जदयू ने कहा था कि कुछ साल पहले नववर्ष की पार्टी के दौरान तेजस्वी व तेज प्रताप छेड़खानी के आरोप में भीड़ के आक्रोश के शिकार बने थे। शिवानंद तिवारी से इसी बाबत मीडिया ने सवाल किया था।
शिवानंद ने यह भी कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर की रैली से तेजस्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने को साबित किया है। बिहार की सरकार जनता के बीच तेजस्वी की तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता से परेशान है।