भाजपा में विरोधियों को 'शत्रु' ने कहा 'खामोश', लालू को ले PM मोदी से किया सवाल
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी में विरोधियों को 'खामोश कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर वे नहीं सुधरे तो अगले चुनाव में जनता औकात में ला देगी। क्या है मामला, जानिए।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 12:21 PM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 07:19 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। भाजपा सांसद व सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) ने पार्टी में विरोधियों के खिलाफ मुंह खोला है। एक के बाद एक दनादन कई ट्वीट कर उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा है कि बिहार में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार एक अलोकप्रिय नेता ने उन्हें पार्टी छोड़ने की नसीहत दी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें 'खामोश' रहने या आगामी चुनाव में जनता की सजा भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी है।
इसके पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या बीमार लालू को दिल्ली से रांची 14 घंटे के ट्रेन के सफर के बजाए हवाई मार्ग से नहीं ले जाया जा सकता था?
पार्टी छोड़ने की नसीहत पर भड़के शॉटगन
शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को अपनी रौ में दिखे। उन्होंने लिखा कि पार्टी के एक अलोकप्रिय व छोटे कद के नेता ने कहा है कि उन्हें अपने मेंटर यशवंत सिन्हा की राह पकड़ लेनी चाहिए। मतलब कि उन्हें भी यशवंत सिन्हा की तरह ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने उक्त नेता का नाम लिए बिना उन्हें बीते चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेदार करार दिया। साथ ही खुद को पार्टी कर सच्चा सिपाही बताया। कहा कि वे भाजपा में तब से हैं, जब लोकसभा में पार्टी के केवल दो सांसद थे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि इस 'शत्रु' ने पार्टी व देश के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने लिखा है कि पार्टी उनके बारे में कुछ भी फैसला ले सकती है। लेकिन, वैसे लोग आपत्तिजनक बयान क्यों दे रहे जो न तो उनके नेता हैं, न वोटर, व समर्थक और न हीं शुभचिंतक। शत्रुघ्न सिन्हा ने उम्मीद जताई है कि ऐसे लोग 'खामोश' रहेंगे। अन्यथा बिहार की जनता उन्हें आगामी चुनाव में औकात में ला देगी।
कहा: लालू को दिल्ली एम्स से रांची रिम्स भेजना बदले की राजनीति
इसके पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान और उसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुखद है। उन्होंने लालू को पुराना मित्र और सहयोगी बताया। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या बीमार लालू को क्या दिल्ली से रांची 14 घंटे के ट्रेन के लंबे सफर के बजाए हवाई मार्ग से नहीं ले जाया जा सकता था?
सजायाफ्ता लालू को दिल्ली एम्स से रांची के रिम्स में भेजे जाने को बदले की राजनीति की संज्ञा देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनकी कई बीमारियों का इलाज एम्स में हो सकता था, लेकिन लालू प्रसाद की अनिच्छा के बावजूद उन्हें वहां से रिम्स भेज दिया गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें