विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवरात्रि में अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक आउट, पवन सिंह के एक और देवी गीत ने मचाई धूम

By JagranEdited By: Rahul Kumar
Published: Wed, 28 Sep 2022 06:02 PM (IST)

Shardiya navratri 2022 नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का अपकमिंग देवी गीत का पोस्टर जारी ...और पढ़ें

अक्षरा सिंह ने गाया देवी गीत पवन सिंह का माई मोरी अंगना में अईली रिलीज।
अक्षरा सिंह ने गाया देवी गीत पवन सिंह का माई मोरी अंगना में अईली रिलीज।

पटना, जागरण टीम। दुर्गा पूजा के मौके पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह,खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने आडियो और वीडियो एलबम बाजार में उतार दिए हैं। भोजपुरी की सुपर हॉट सिंगर व एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के अपकमिंग देवी गीत का पोस्टर जारी हुआ है। यह पोस्टर अक्षरा ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से जारी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' है, इसमें अक्षरा रौद्र रूप में दिखी हैं। यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना है और इसके मेकिंग में बहुत वक्त भी लगा है।

'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक आउट

अक्षरा ने इस गाने के फर्स्ट लुक के साथ लिखा कि मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह मेरे चैनल से जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने लिखा कि एक नया अवतार और एक अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी। बता दें कि इस गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी धांसू अंदाज में नजर आने वाली हैं। इस गाने के गीतकार  मनोज मतलबी हैं और संगीतकार शिशिर पांडे हैं। गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' गाने का टीजर आउट होगा। इस गाने में अक्षरा का रौद्र रूप नजर आ रहा है। गाने की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस गाने में अक्षरा के साथ तकरीबन 80 डांसर नजर आने वाली हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है और यह गाने के पैमाने को भी बड़ा करता है।

'माई मोरी अंगना में अईली' रिलीज के साथ हुआ वायरल

भोजपुरी म्यूजिक के रिकॉर्ड मशीन बन चुके पावर स्टार पवन सिंह का एक और देवी गीत वायरल हो गया है। यह गीत 'माई मोरी अंगना में अईली' है, जिसमें पवन सिंह खुद को भाग्यशाली बात रहे हैं कि देवी दुर्गा का उनके आंगन में आगमन हुआ है। यह गीत इसी थीम पर है, जो लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में पवन सिंह का जादू कुछ इस कदर चल रहा है कि महज कुछ घंटों में इसके व्यूज एक मिलियन हो गए हैं। पूरा गाना शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के रूप की स्तुति है, यही वजह है कि लोगों को यह गाना खूब पसंद आ रहा है। 

वहीं, इस गाने को लेकर पवन सिंह का कहना है कि बाघ वाली मां शेरावाली का आशीर्वाद और मां सरस्वती की कृपा से मुझे लोगों ने खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि हर साल मैं उनके आगमन के इस खास घड़ी को संगीतमय बना पाता हूँ। माता रानी सबका कल्याण करे और उनके हर एक भक्तों तक मेरा यह गाना पहुंचें, यही कामना है।