विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरद का विवादों से रहा पुराना नाता, महिलाओं पर पहले भी की ये टिप्पणियां

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 25 Jan 2017 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 09:36 PM (IST)

शरद यादव ने वोट की तुलना बेटी की इज्जत से कर विवाद खड़ा कर दिया है। महिलाओं के संबंध में वे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

शरद का विवादों से रहा पुराना नाता, महिलाओं पर पहले भी की ये टिप्पणियां
शरद का विवादों से रहा पुराना नाता, महिलाओं पर पहले भी की ये टिप्पणियां

पटना [अमित]। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने एक बार फिर महिलाओं के संबंध में विवादास्पद बयान दिया है। शरद ने कहा है कि वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बढ़कर है। पटना में उन्होंने कहा कि बेटी की इज्जत जाएगी तो गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी, अगर वोट बिक गया तो देश की इज्जत जाएगी। शरद ने इसके पहले भी महिलाओं के संबंध में विवादित बयान दिए हैं। आइए देखें...

दक्षिण महिलाओं पर की ये टिप्पणी

राज्यसभा में बीमा विधेयक की चर्चा की दौरान शरद ने कहा था कि दक्षिण भारतीय महिलाएं सांवली होती हैं, लेकिन उनका शरीर खूबसूरत होता है। उनकी त्वचा सुंदर होती है। वे नाचना भी जानती हैं। लेकिन, भारत के लोग गोरी चमड़ी के आगे सरेंडर कर देते हैं। यहां तो सफेद रंगत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शादी के विज्ञापनों में भी लिखा रहता है, गोरी लड़की चाहिए। इस बयान पर राजनीति कई दिनों तक गर्म रही थी।

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद ने कहा, दलितों-पिछड़ों से आरक्षण छीनना चाहती BJP

स्मृति ईरानी को कहा, 'जानता हूं, आप कौन हैं'

महिलाओं के खिलाफ बयान पर जब संसद में स्मृति ईरानी ने शरद यादव पर सवाल उठाए तो उन्होंने ईरानी पर टिप्पणी करते हुए कहा था, ''मैं जानता हूं कि आप कौन हैं।''

महिला आरक्षण बिल का किया विरोध

शरद यादव ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करते हुए कहा था कि यदि यह बिल पारित हो गया तो वे जहर खा लेंगे। शरद यादव ने यह भी कहा था कि इस बिल से सिर्फ़ परकटी औरतों को फ़ायदा पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें: विवादित बयान पर अडिग हैं शरद, बोले- गलत क्या कहा? नोटिस आएगी तो देखेंगे

कांवड़ियों के बारे में भी ये क्या कह डाला

शरद यादव नेमहिलाओं के अलावा कांवडि़यों के खिलाफ भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांवड़ियों के पास कोई काम-धंधा नहीं है इसलिए वे हरिद्वार जाते हैं।