राजनीति की दीवारें टूटीं: भाजपा-कांग्रेस के नेता बने समधी, शादी के बाद पहली बार पटना पहुंची बहू
Shahnawaz Hussain Son Arbaaz Hussain Wedding: शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान शादी के बाद पहली बार पटना पहुंचीं।

अरबाज हुसैन और अफशां खान का हुआ निकाह। (फाइल फोटो)
HighLights
शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान पटना पहुंचीं।
31 अक्टूबर को पटना में वेडिंग रिसेप्शन होगा।
भाजपा-कांग्रेस नेता शहनवाज-अकरम खान बने समधी।
डिजिटल डेस्क, पटना। शहनवाज हुसैन की बहू अफशां अकरम खान शादी के बाद पहली बार पटना पहुंचीं। उन्होंने अपने पहले पटना दौरे पर प्रतिक्रिया दी और 31 अक्टूबर को होने वाले वेडिंग रिसेप्शन को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पटना में पहली बार आई हैं। उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा सब लोगों से मिलने के लिए वह बेहद ही एक्साइटेड हैं।
कांग्रेस और भाजपा के नेता बने समधी
बिहार के भाजपा नेता शाहनवाज खान और हरियाणा के कांग्रेस विधायक अकरम खान अब समधी हो गए हैं। अकरम खान की बेटी अफशां खान की शादी शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन के साथ हुई। दोनों ने तीन दिन पहले ही दिल्ली में निकाह किया और फिर 26 अक्टूबर को रिसेप्शन था।
आपको बता दें कि सोमवार को आयोजित प्रीतिभोज (रिसेप्शन) में राजनीति के परस्पर विरोधी दलों के बीच अनूठी पारिवारिक समरसता देखने को मिली, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई शीर्ष दिग्गजों ने एक मंच पर पहुंचकर नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के अलावा केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, सिने सितारे, जाने-माने गायक और सामाजिक कार्यकर्ता नवदंपती को आशीष देने पहुंचे।
यह भी पढ़ें- शाहनवाज के बेटे की शादी में भागलपुर कनेक्शन; दिल्ली पहुंचे नेताओं ने दुल्हन को दी सिल्क साड़ी, दूल्हे को भी खास तोहफा
