विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहनवाज के बेटे की शादी में भागलपुर कनेक्शन; दिल्ली पहुंचे नेताओं ने दुल्हन को दी सिल्क साड़ी, दूल्हे को भी खास तोहफा

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:49 PM (IST)

Shahnawaz Hussain Son Arbaaz Hussain Wedding: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी ...और पढ़ें

Shahnawaz Hussain Son Arbaaz Hussain Wedding: अश्‍व‍िनी चौबे व न‍िश‍िकांत दूबे भी पहुंचे थे।

Shahnawaz Hussain Son Arbaaz Hussain Wedding: अश्‍व‍िनी चौबे व न‍िश‍िकांत दूबे भी पहुंचे थे।

HighLights

  1. शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का दिल्ली में निकाह।

  2. सत्ता-विपक्ष के शीर्ष नेताओं ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

  3. भागलपुर से सिल्क साड़ी और मंजूषा पेंटिंग भेंट की।

डिजिटल डेस्क, भागलपुर/नई दिल्ली। Shahnawaz Hussain Son Arbaaz Hussain Wedding: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के सुपुत्र अरबाज हुसैन और हरियाणा से कांग्रेस विधायक चौधरी अकरम खान की सुपुत्री अफशां खान का निकाह नई दिल्ली में अत्यंत गरिमामयी और भव्य माहौल में संपन्न हुआ।

सोमवार को आयोजित प्रीतिभोज (रिसेप्शन) में राजनीति के परस्पर विरोधी दलों के बीच अनूठी पारिवारिक समरसता देखने को मिली, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई शीर्ष दिग्गजों ने एक मंच पर पहुंचकर नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

Shahnawaz Hussain Son Arbaz Weds Bhagalpur Connection (2)

समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को शुभकामनाएं देने के साथ शाहनवाज हुसैन से आत्मीय मुलाकात कर पारिवारिक और समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के अलावा केंद्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, सिने सितारे, जाने-माने गायक और सामाजिक कार्यकर्ता नवदंपति को आशीष देने पहुंचे।

भागलपुर से रहा है गहरा नाता, कार्यकर्ताओं का लगा तांता

शाहनवाज हुसैन का भागलपुर से अत्यंत गहरा और भावनात्मक लगाव रहा है। वे भागलपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए लोकसभा सांसद रह चुके हैं और उनकी राजनीति की मुख्य धुरी अंगक्षेत्र ही रहा है। इसी आत्मीय रिश्ते के चलते भागलपुर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जत्था विशेष रूप से दिल्ली पहुंचा।

पूरे पारिवारिक माहौल में संपन्न हुए इस समारोह में भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने वर-वधु को अपना स्नेह दिया और शाहनवाज हुसैन से आत्मीय संवाद किया।

अंग नगरी की पहचान: सिल्क साड़ी और मंजूषा कला बनी विशेष भेंट

भागलपुर से गए नेताओं ने इस शादी को अंग प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए खास उपहार भेंट किए। भाजपा नेताओं ने वधु अफशां खान को भागलपुर की विश्वप्रसिद्ध 'सिल्क (तसर) साड़ी' उपहार स्वरूप प्रदान की। इसके साथ ही अंग प्रदेश की प्राचीन विरासत 'मंजूषा पेंटिंग' और पारंपरिक रेशमी अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर नवदंपति का अभिनंदन किया गया। दूल्हे अरबाज हुसैन को मंजूषा वाला अंग वस्‍त्र द‍िया।

Shahnawaz Hussain Son Arbaz Weds Bhagalpur Connection (3)

इस अवसर पर भागलपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष संतोष साह, जिला महामंत्री नीतेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आलोक बंटू, प्रमोद प्रभात, अजय चौधरी, दीपक वर्मा, डॉ. मृणाल शेखर, बिपिन शर्मा और रमण कर्ण सहित कई गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देसी-विदेशी व्यंजनों से सजा प्रीतिभोज

रिसेप्शन समारोह में पहुंचे देश-विदेश के विशिष्ट अतिथियों के लिए खान-पान के विशेष प्रबंध किए गए थे। प्रीतिभोज में उन्नत शाकाहारी (वेज) और मांसाहारी (नॉनवेज) दोनों प्रकार के शाही और लजीज व्यंजनों की विस्तृत शृंखला परोसी गई, जिसका सभी आगत अतिथियों ने आनंद लिया। राजनीतिक सरगर्मियों से इतर यह आयोजन आपसी भाईचारे और सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बना रहा।

Shahnawaz Hussain Son Arbaz Weds Bhagalpur Connection (1)

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी की शिरकत

इस भव्य वैवाहिक समारोह में झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने वर-वधु को अपना स्नेह और शुभाशीर्वाद दिया। सांसद निशिकांत दुबे काफी समय तक समारोह में रुके, आगत अतिथियों से मुलाकात की और वैवाहिक उत्सव के खुशनुमा माहौल का आनंद लिया।

इस दौरान उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एवं उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर बधाई दी। अंग और संताल परगना क्षेत्र के परस्पर जुड़ाव के कारण उनकी उपस्थिति समारोह में विशेष चर्चा का विषय रही।

यह भी पढ़ें- बिहार के BJP नेता की बहू बनी कांग्रेस विधायक की बेटी, हरियाणा के यमुनानगर से सुपौल आई डोली