विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के BJP नेता की बहू बनी कांग्रेस विधायक की बेटी, हरियाणा के यमुनानगर से सुपौल आई डोली

Published: Wed, 28 Oct 2026 04:10 PM (IST)

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन और कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां का विवाह संपन्न हुआ। ...और पढ़ें

शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी

शाहनवाज हुसैन के बेटे की शादी

HighLights

  1. शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का कांग्रेस विधायक की बेटी से विवाह।

  2. दिल्ली रिसेप्शन में भाजपा-कांग्रेस के शीर्ष नेता हुए शामिल।

  3. राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से परे, एकता का दिखा अनूठा संगम।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार से आने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अरबाज हुसैन के विवाह की रिसेप्शन पार्टी देश की राजधानी नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस रिसेप्शन पार्टी की सबसे खास बात यह रही कि राजनीति के दो विरोधी भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष चेहरे एक ही छत के नीचे नजर आए। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का विवाह हरियाणा के जगाधरी (यमुनानगर) से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां के साथ निकाह नई दिल्ली में 25 अक्टूबर को हुआ था।  यह विवाह नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एक प्रतिष्ठित क्लब में दोनों परिवारों की रजामंदी से आयोजित किया गया।

रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेता

नई दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन पार्टी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा नेता नितिन नवीन समेत पक्ष-विपक्ष के कई प्रमुख नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 3.57.25 PM (1)

दलगत सीमाओं से परे नेताओं के इस मिलन ने समारोह को यादगार बना दिया।

बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं शाहनवाज हुसैन 

मूल रूप से बिहार के सुपौल में 12 दिसंबर 1968 को जन्मे शाहनवाज हुसैन वाजपेयी सरकार में देश के सबसे युवा कैबिनेट मंत्रियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने केंद्र में नागरिक उड्डयन और कपड़ा जैसे अहम मंत्रालय संभाले, साथ ही किशनगंज व भागलपुर से सांसद रहे।

shahnawaj hussain

बाद में उन्होंने बिहार सरकार में उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं।

बिहार के सुपौल जिले से आने वाले शाहनवाज हुसैन के परिवार में आई नई बहू अफशां ने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। वहीं, शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस से जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-28 at 3.57.25 PM

वैवाहिक रस्मों के बाद नई दिल्ली में आयोजित भव्य रिसेप्शन पार्टी में राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें- शाहनवाज हुसैन की बहू बनीं कांग्रेस MLA की बेटी, भावुक हुए पिता अकरम खान, बोले- पहले खिलौने लाता था आज शादी का जोड़ा...