Move to Jagran APP

रांची में रह रहे बिहार के सात लोगों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, जांच शुरू

मुंगेर जिले का रहने वाला परिवार जो कि रांची में एक किराए के मकान में रह रहा था। सात लोगों के इस पूरे परिवार का शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 01:36 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 11:16 PM (IST)
रांची में रह रहे बिहार के सात लोगों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, जांच शुरू
रांची में रह रहे बिहार के सात लोगों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, जांच शुरू

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुंगेर जिले के चिरैयाबाग के रहने वाले एक परिवार की रांची में रहस्यमय स्थिति में मौत के बाद दिल्ली के बुराड़ी कांड की याद ताजा हो गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना रांची के कांके थाना इलाके के बोड़या में कोल्डस्टोरेज के पास की है। मुंगेर के रहने वाले एक ही परिवार के सात लोगों की एक साथ आत्महत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

loksabha election banner

घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और तहकीकात शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुंगेर से रांची गया परिवार एक किराए के मकान में रहता था और परिवार में सात लोग थे, पति दीपक कुमार झा, पत्नी सोनी झा, भाई रूपेश कुमार झा, पिता सचिदानंद झा, गायत्री देवी माता, बेटी दृष्टि झा और बेटा जग्गु बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साथ पूरे परिवार का शव मिलना समझ से परे है। लोग बता रहे हैं कि परिवार लोअर मिडिल क्लास का था और किसी से किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था।

रांची में परिवार के मुखिया दीपक झा ने भाई के साथ मिलकर अपनी पत्‍‌नी, बेटा, बेटी और मां-पिता की हत्या कर दी। फिर दोनों सगे भाई फंदे पर झूल गए। कांके थाना क्षेत्र के अरसंडे स्थित घर में सोमवार की सुबह सात शव बरामद किए गए। पुलिस की जांच और कमरे से बरामद 15 पन्ने के सुसाइड नोट के अनुसार पूरी घटना के पीछे प्रथम दृष्ट्या आर्थिक तंगी व भारी कर्ज का मामला सामने आ रहा है।

बता दें कि इससे पहले रांची के ही हजारीबाग में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी थी जिसमें कर्ज में डूबे एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई थी।

एेसा ही एक मामला दिल्ली के बुराड़ी में भी सामने आया था जिसमें एक ही परिवार के गयारह सदस्यों के शव मिले थे। पूरे परिवार की एक साथ मौत की इस महीने की ये तीसरी घटना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.