Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन से शोक की लहर, जानें किसने क्‍या कहा

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद का गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उन्‍होंने पटना के पारस अस्‍पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर भाजपा के बड़े नेताओं ने शोक जताया है और केंद्रीय मंत्री को सांत्‍वना दी है।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 09:17 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 03:12 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन से शोक की लहर, जानें किसने क्‍या कहा
चुनाव में नामांकन दाखिल करने जाने से पहले मां से आशीर्वाद लेते केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद। जागरण आर्काइव

पटना, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के तमाम बड़े नेताओं ने शोक जताया है। विमलाजी बिहार में भाजपा के संस्थापक और पूर्व मंत्री ठाकुर प्रसाद की पत्नी थीं। वह खुद भी सामाजिक और राजनीतिक तौर पर काफी सक्रिय रहीं। राज्यपाल फागू चौहान और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने उनके निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल ने उन्‍हें धर्मपरायण और सामाजिक विषयों पर सजग महिला बताया है। विधानसभा अध्‍यक्ष ने उन्‍हें संवेदनशील महिला बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि विमला प्रसाद एक ऊर्जावान और मिलनसार सामाजिक महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी।

loksabha election banner

तमाम भाजपा नेताओं ने जताई शोक संवेदना

भाजपा नेताओं ने उन्‍हें एक ऊर्जावान और मिलनसार सामाजिक महिला बताया है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि उनके निधन से समाज को बड़ा नुकसान हुआ है। विमला के निधन पर  उप मुख्यमंत्री  तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह,  नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे ने भी दुख जताया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधि और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सिक्किम के राज्‍यपाल गंगा प्रसाद ने भी उनके निधन को समाज के लिए बड़ा नुकसान बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्वि‍टर अकाउंट पर रविशंकर और उनकी मां की एक पुरानी तस्‍वीर साझा करते हुए शोक जताया है।

यह भी पढ़ें, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पटना के पारस अस्‍पताल में ली आखिरी सांस

विमला प्रसाद के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  राधा मोहन शर्मा,  संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ सीपी ठाकुर, सांसद  रामकृपाल यादव, राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर,  पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव  प्रेम कुमार और सुरेश शर्मा ने  भी विमला प्रसाद के निधन शोक व्यक्त व्यक्त किया है। भाजपा के मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा,  प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह, डॉक्टर निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, संजय सिंह टाइगर, प्रेम रंजन पटेल और  मीडिया प्रभारी राकेश सिंह पंकज सिंह अशोक भट्ट और राजू  झा  ने दुख व्यक्त किया है। विमला के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया,   छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन ने भी विमला के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.