केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार विकास पर मंथन
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहार ...और पढ़ें

दूरसंचार क्षेत्र में बिहार की संभावनाओं पर चर्चा
HighLights
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की।
बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास पर गहन चर्चा हुई।
आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास और आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
दूरसंचार क्षेत्र में बिहार की संभावनाओं पर चर्चा
मुलाकात के दौरान बिहार में टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र की संभावनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। आधुनिक संचार सुविधाओं का विस्तार कर राज्य में विकास की नई संभावनाओं को गति देने पर भी चर्चा हुई।
संचार अवसंरचना मजबूत करने पर जोर
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच बिहार में दूरसंचार अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने तथा संचार सेवाओं का दायरा बढ़ाने से जुड़े विषयों पर बातचीत हुई। राज्य में बेहतर दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विचार साझा किए गए।
पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर किया स्वागत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।