विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में BJP विधायक राजेश कुमार को सु्प्रीम कोर्ट से झटका, अब पटना हाई कोर्ट करेगा विधायकी पर फैसला 

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:46 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें 2025 में मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने वाली चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी।  

बीजेपी विधायक राजेश कुमार सिंह। फोटो FB/RajeshKumarSingh

बीजेपी विधायक राजेश कुमार सिंह। फोटो FB/RajeshKumarSingh

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज की।

  2. याचिका में चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी।

  3. अब पटना हाई कोर्ट में विधायकी पर फैसला होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/पटना। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह की याचिका खारिज कर दी। इसमें उस चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी, जिसमें 2025 में मोहिउद्दीननगर (बिहार) विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अमान्य घोषित करने की मांग की गई थी।

सिंह ने पटना हाई कोर्ट के 12 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने चुनाव याचिका को खारिज करने की मांग वाली उनकी अर्जी को ठुकरा दिया था।

राजेश कुमार सिंह की याचिका पर जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच के सामने सुनवाई हुई। सिंह के वकील ने दलील दी कि वे चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार हैं और उनके खिलाफ एक चुनाव याचिका दायर की गई है।

इसमें आरोप है कि उन्होंने अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी नहीं दी। उन्होंने बेंच को बताया कि सिंह ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका को खारिज करने की अर्जी दी थी। उनका तर्क था कि यह याचिका कानून के हिसाब से नहीं है और इसमें कार्रवाई का कोई ठोस आधार नहीं बताया गया है।

 

समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।