सावन की धूम : बम बोल का नारा है शिव ने पुकारा है, भोजपुरी के कई गाने हो रहे हिट
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ दिन ही रह गए है। ऐसे में भोजपुरिया सॉंग बाजार में धूम मचाई हुई है।
पटना [जेएनएन]। सावन का महीना आने में अब कुछ दिन ही शेष रह गए है। सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इसी माह लोग कांवर लेकर बाबा बाध भी जाते है। चारों ओर हर हर महादेव, बोल बम के नारों से सावन माह गूंजता रहता है। इन दिनों कुछ ऐसे ही गानों के एल्बम देखने को मिल रहे है। बोल बम का नारा है शिव ने पुकारा है..।
सावन के महीने में भोजपुरिया सावन गीत सुनने का एक अलग ही आनंद होता है। भोजपुरी गाने में सावन का गीत और धुन मिक्स होने पर काफी रोचक हो जाता है। भोजपुरी एल्बम के कई गाने इन दिनों इंटरनेट पर मशहूर है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी कई सावन गीत गाए हैं, जबकि खेसारी लाल यादव ने भी सावन और कावर का गाना गा चुके हैं। उनके गाने आज भी यूट्यूब पर तहलका मचा रहे हैं। पवन सिंह का कावरिया गाना 'दिल बोले बम बम बम' खूब मशहूर हुआ है। इस गाने भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी हैं। सावन में शिव भक्त कावरिया लेकर जल छोड़ने जाते हैं, जिस दौरान कुछ ऐसे ही गाने गुनगुनाते है। चारों ओर शिव भक्त गाने गाकर और सुनकर झूम उठते है। बोल बम का नारा.., आदि गाने की धुन पर सारे कांवरिये झूमने लगते है। इन्हीं बोल वहीं भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव ने भी 'भोले भोले बोलीं' गाने गाये है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार एक्टर हैं, जो न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि सिंगिंग में भी माहिर हैं। उनकी गायकी बिहार सहित कई राज्यों में सुनी जाती है।