Move to Jagran APP

पटना में ठिठुरन बढ़ी, शनिवार को मौसम का सबसे सर्द दिन

शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।

By Mrityunjay Kumar Edited By: Sun, 21 Dec 2014 09:32 AM (IST)
पटना में ठिठुरन बढ़ी, शनिवार को मौसम का सबसे सर्द दिन

पटना। शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पारा 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले पांच सालों के बाद दिसंबर के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। हालांकि इस दौरान आसमान साफ रहेगा।

शनिवार को भी दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम होते ही ठंडी हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया। गलन का अहसास होने लगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन का कहना है कि अभी दो दिन मौसम ऐसे ही चलेगा मगर सुबह और शाम के तापमान में और गिरावट जारी रहेगी।