विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार महिला कांग्रेस की नई अध्‍यक्ष बनीं शरवत जहां फातिमा, 8 महीने से खाली था पद, बधाई देने वालों का लगा तांता

By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
Published: Mon, 24 Jul 2023 09:05 PM (IST)

Bihar Politics News शरवत जहां फातिमा के पहले बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पार्टी की वरिष्ठ नेता अमिता भूषण ...और पढ़ें

डॉ. शरवत जहां फातिमा को बनाया बिहार महिला कांग्रेस का अध्‍यक्ष। फोटो- फेसबुक
डॉ. शरवत जहां फातिमा को बनाया बिहार महिला कांग्रेस का अध्‍यक्ष। फोटो- फेसबुक

राज्य ब्यूरो, पटना : आठ महीने की लंबी अवधि के बाद अंतत: बिहार महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया। महिला कांग्रेस नेत्री शरवत जहां फातिमा को महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

बिहार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा और राजस्थान महिला कांग्रेस में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

 शरवत जहां फातिमा के पहले बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पार्टी की वरिष्ठ नेता अमिता भूषण तैनात थीं। अमिता भूषण को केंद्रीय नेतृत्व ने 2013-14 में महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। पिछले साल दिसंबर में अमिता भूषण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद दिसंबर 2022 से यह पद खाली था।

 जानकारी के मुताबिक, अब पार्टी ने इस पद का जिम्मा वरिष्ठ नेता शरवत जहां फातिमा को सौंपा है। शरवत जहां पार्टी की पुरानी नेता हैं और लगातार कांग्रेस में सक्रिय रही हैं। फिलहाल, वह केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट भी हैं और सक्रिय नेता के तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

बधाई देने वालों का लगा तांता

बिहार महिला कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़, प्रवक्ता आनंद माधव, असितनाथ तिवारी, सत्येंद्र बहादुर और मुकेश कुमार दिनकर समेत दूसरे कई नेताओं ने फातिमा को बधाई दी है।