Move to Jagran APP

Bihar Politics: '2047 के विकसित भारत का रोडमैप है संकल्प पत्र', भाजपा के मेनिफेस्टो पर बोले सम्राट चौधरी

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र पर बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एक सुर में प्रशंसा की है। सम्राट चौधरी ने जहां इसे विकसित भारत का रोड मैप है। वहीं विजय सिन्हा ने आधुनिक विकसित और समृद्ध भारत की परिकल्पना बताया है।

By Mohit Tripathi Edited By: Mohit Tripathi Sun, 14 Apr 2024 08:54 PM (IST)
Bihar Politics: '2047 के विकसित भारत का रोडमैप है संकल्प पत्र', भाजपा के मेनिफेस्टो पर बोले सम्राट चौधरी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने एवं मंत्रियों ने सराहा। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से रविवार को जारी संकल्प पत्र पर बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं ने एक सुर में प्रशंसा की है। किसी ने संकल्प पत्र युवा, किसान एवं महिलाओं को समर्पित बताया है तो कोई संकल्प पत्र को देश को श्रेष्ठ बनाने की सद्इच्छा को स्वर देने वाला बताया है।

मोदी की गारंटी है संकल्प पत्र : सम्राट चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसमें 2047 तक भारत सम्पूर्ण रूप से विकसित कैसे होगा उसका रोड मैप है।

संकल्प पत्र से यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री का फोकस गरीब कल्याण, युवा, अन्नदाता किसानों के साथ महिलाओं को भी शक्ति सम्पन्न बनाना है।

यह संकल्प पत्र देश को श्रेष्ठ बनाने की सद्इच्छा को स्वर देने वाला है, इसीलिए आज पूरे देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का वादा का भरोसा : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा है कि यह 2024 से 2047 के विकसित भारत का रोडमैप है।

आधुनिक, विकसित और समृद्ध भारत की परिकल्पना के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज का भरोसा दिया है।

देश के 140 करोड़ जनता के जीवन स्तर के उन्नयन का यह संकल्प पत्र हरेक मायनों में अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक है।

महिलाओं को स्वरोजगार का वादा: मंगल पांडेय

स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को मोदी की गारंटी वाला विकसित भारत का संकल्प पत्र बताया। ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों - युवा, महिला, गरीब एवं किसान को सशक्त बनाता है।

महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से लखपति दीदी बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उन्नत नीति है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण पहल है।

140 करोड़ देशवासियों का एम्बिशन ही मोदी का मिशन: नीतीश मिश्रा

उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने संकल्प पत्र को विकसित भारत 2047 का दृष्टि पत्र बताते हुए 140 करोड़ देशवासियों के एम्बिशन को मिशन में बदलने का लक्ष्य है।

15 लाख लोगों के सुझाव पर आधारित संकल्प पत्र में गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों के आकांक्षाओ को समाहित किया गया है। भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाते हुए निवेश से रोजगार सृजन की गारंटी है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'चुनावी सभा भी करेंगे और...' नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को बताया अपना मास्टरप्लान

Bihar Politics: मुकेश सहनी ने झंझारपुर सीट पर फाइनल किया कैंडीडेट का नाम, इस कद्दावर नेता को बनाया उम्मीदवार