विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधान परिषद चुनाव में NDA को कितनी सीटें मिलेंगी? संजय झा ने कहा- फीडबैक पॉज‍िट‍िव

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:24 PM (IST)

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से NDA उम्मीदवारों नीरज कुमार व नवल किशोर की बड़ी जीत का दावा किया है।

HighLights

  1. संजय झा ने NDA उम्मीदवारों की बड़ी जीत का दावा किया।

  2. पटना स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत की भविष्यवाणी।

  3. शिक्षा में काम और NDA एकजुटता को बताया जीत का आधार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार व पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लड़ रहे नवल किशोर बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के क्रम में यह बात कही। उन्‍होंने 
कहा कि हमलोगों के पास जो फीडबैक है उसके अनुसार सभी 8 सीटों पर एऩडीए उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे।

संजय ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में जितने बड़े पैमाने पर काम हुए हैं, और हो रहे हैं, उनका बड़ा प्रभाव समाज में दिख रहा है।

श‍िक्षक जानते हैं क‍ि कि‍स सरकार में म‍िली नौकरी 

कल ही बिहार सरकार के सिमुलतला आवासीय विद्यालय को देशभर में दूसरा स्थान मिला है। राज्य में पिछले दो दशकों में जो लाखों की संख्या में शिक्षक नियुक्त हुए हैं।

वे अच्छी तरह जानते हैं कि किस सरकार में सेवा में आए हैं और किस सरकार में राज्य का भविष्य सुरक्षित है। बड़ी बात यह भी है कि एनडीए के सभी दल पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ रहे हैं। 

विपक्ष के लोग आपस में ही लड़ रहे 

जीत के अंतर को बड़ा करने के लिए प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर विपक्ष में जो तथाकथित गठबंधन के दल हैं, वे आपस में ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इसलिए उन्हें लगता है कि राज्य के जो प्रबुद्ध स्नातक और शिक्षक मतदाता हैं, वे सभी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे और हमलोगों के आठो उम्मीदवारों का बड़े अंतर से जीतना तय है।

यह भी पढ़ें- MLC चुनाव में दोस्ताना संघर्ष की अग्निपरीक्षा, दरभंगा में कांग्रेस-RJD आमने-सामने; पटना में नीरज की 'अनंत' चुनौती