विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ललन सिंह और नीरज कुमार का 'मन'भेद मिटाएगी JDU? पटना में संजय झा ने किया क्लियर

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:59 PM (IST)

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को आदरणीय नेता बताया और कहा कि पार्टी में छोटी बातें चलती रहती हैं।

केंद्रीय मंत्री ललन स‍िंह और जदयू के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा। फाइल

केंद्रीय मंत्री ललन स‍िंह और जदयू के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा। फाइल

HighLights

  1. संजय झा ने ललन सिंह को आदरणीय नेता बताया, पार्टी में छोटी बातें।

  2. जदयू यूपी विधानसभा चुनाव पर 1 नवंबर को करेगा समीक्षा बैठक।

  3. अनंत सिंह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दुलारचंद हत्याकांड में सरेंडर करेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन हमारे आदरणीय नेता हैं। पार्टी में थोड़ी बाते चलती रहती हैं।

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। मालूम हो विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीते जदयू के नीरज कुमार ने एक दिन पहले यह कहा था कि वह ललन सिंह से बधाई नहीं लेंगे।

संजय झा ने कहा कि आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू एक नवंबर को समीक्षा बैठक करेगी। निशांत कुमार उक्त बैठक में शामिल होंगे।

उसी बैठक में तय होगा, पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी या नहीं। विपक्ष के एक नवंबर वाले दिल्ली के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि विपक्ष भारत को बांग्लादेश और नेपाल बनाने का प्रयास कर रहा है।

न्यायालय का सम्मान करते हैं, सरेंडर करेंगे: अनंत सिंह

इधर जदयू से निष्‍कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का सम्मान करते हुए वे न्यायालय में सरेंडर करेंगे। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड में सरेंडर करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वे शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दोहराया कि इस हत्याकांड में उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया।

हत्या के समय वे घटना स्थल से काफी दूर थे। विधायक ने कहा कि उन्हें जदयू नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है। पार्टी कोई भी कार्रवाई करे, हमें स्वीकार्य है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नीरज कुमार का ललन सिंह पर बड़ा हमला, बोले- बधाई लेने का सवाल ही नहीं; राजनीतिक कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।