विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीतीश-लालू ही बिहार में सामंती...', सम्राट ने सहरसा में CM को घेरा; बोले- आरक्षण की सबसे बड़ी हिमायती BJP

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 15 Sep 2023 05:22 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा आरक्षण की सबसे बड़ा हिमायती है। केंद्र और राज्य में भाजपा ...और पढ़ें

'नीतीश-लालू ही बिहार में सामंती...', सम्राट ने सहरसा में CM को घेरा। (फाइल फोटो)
'नीतीश-लालू ही बिहार में सामंती...', सम्राट ने सहरसा में CM को घेरा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सहरसा में प्रजापति सम्मेलन में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  2. नीतीश लालू को गद्दी से हटाकर ही बिहार का कल्याण हो सकता है: सम्राट

सहरसा/पटना, जागरण संवाददाता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा आरक्षण की सबसे बड़ा हिमायती है। केंद्र और राज्य में भाजपा के सहयोग से बनी सरकार ने ही आरक्षण दिया है।

उन्‍होंने कहा कि आज सभी वर्गों को आरक्षण मिल चुका है। सिर्फ नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ही बिहार में सामंती बचे हैं। इनको गद्दी से हटाकर ही बिहार का कल्याण हो सकता है।

शुक्रवार को जिला स्कूल मैदान  में संविधान सभा के सदस्य रतनप्पा कुम्हार की जयंती पर प्रजापति समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा पर जातीय जनगणना के विरोध का झूठा आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री की अगर नीयत सही है और हिम्मत है, तो हमारी मांग है कि वे 24 घंटे के अंदर जाति गणना रिपोर्ट जारी करें।

सम्राट ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि अपने सिर से मुरैठा उसी दिन उतारेंगे जिस दिन नीतीश कुमार कुर्सी से उतरेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता को कुर्सी पर बैठाएं तभी सुंदर और अपराधमुक्त बिहार बन पाएगा।

समकालीन अभियान में बारह गिरफ्तार, एक पिस्तौल व गोली बरामद

संवाद सूत्र, सोनवर्षा राज (सहरसा): बसनही थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर हथियार के साथ एक युवक, आठ नशेड़ी सहित तीन एनबीडब्लू आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत अलग अलग जगहो पर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी में बड़गांव नब्बे डीह टोला निवासी बिनोद मंडल को पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं, नशे की हालत में हंगमा कर रहे अरजपुर गांव निवासी रतन मंडल,राजेश राम, बड़सम गांव निवासी सनोज राम, बड़गांव निवासी अर्जुन मंडल, बैठमुसहरी डीह टोला नीटू कुमार, बरहकोल निवासी सिक्को कुमार, राघव कुमार, रोशन कुमार के अलावा मारपीट मामले के देवन मुखिया, परमानंद मुखिया सहित एक एनबीडब्लू आरोपित आशीष यादव को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी आरोपित को सहरसा न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने 'जीविका दीदी' से मांगी मदद, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए करेंगी सबसे जरूरी काम