विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar New CM: NDA ने भी सम्राट को चुना अपना 'चौधरी', बुधवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published: Tue, 14 Apr 2026 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 05:51 PM (IST)

Samrat Choudhary New Bihar CM: सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है, जिस पर भाजपा और एनडीए ...और पढ़ें

HighLights

  1. सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री चुने गए।

  2. नीतीश कुमार ने इस्तीफा देकर नई सरकार को समर्थन दिया।

  3. 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

डिजिटल डेस्क, पटना। Samrat Choudhary को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा और फिर NDA विधायक दल ने उनके नाम पर सहमति दी। बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया।

इस फैसले के बाद सत्ता का नेतृत्व पूरी तरह बदल गया। सम्राट अब सरकार गठन का दावा पेश करेंगे। राजनीतिक तौर पर यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

samrat nitish

राज्यपाल से मुलाकात, सरकार बनाने का दावा

सम्राट चौधरी जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। वे सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे। राजभवन में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समर्थन का आंकड़ा NDA के पक्ष में मजबूत बताया जा रहा है। सरकार गठन अब औपचारिकता भर रह गई है।

s n

 

कल 11 बजे शपथ, भाजपा का पहला CM

15 अप्रैल को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। लोकभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ कार्यक्रम तय है। बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

यह राजनीतिक इतिहास का बड़ा मोड़ माना जा रहा है। कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शपथ के साथ नई सरकार कामकाज संभालेगी।

sn 1

नीतीश का इस्तीफा, सियासी बदलाव की शुरुआत

Nitish Kumar ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे।

राज्यपाल को उन्होंने औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद उन्होंने नई सरकार को समर्थन देने की बात कही।

सोशल मीडिया पर उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। इससे सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया।

sa

सम्राट बोले- नीतीश से सीखी राजनीति

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में नीतीश कुमार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश जी से राजनीति सीखी है।

उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया। समृद्ध बिहार के विजन को आगे बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने विकास की निरंतरता का भरोसा दिलाया। यह बयान राजनीतिक संतुलन का संकेत माना जा रहा है।

s g

दिनभर के घटनाक्रम में ऐसे बदली सत्ता 

सुबह से ही पटना में राजनीतिक हलचल तेज रही। जदयू और भाजपा नेताओं की लगातार बैठकें हुईं।

कैबिनेट की आखिरी बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ। दोपहर में नीतीश ने इस्तीफा देकर बड़ा फैसला लिया।

इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चुने गए। शाम होते-होते बिहार में सत्ता का नया चेहरा तय हो गया।

sn 2

यह भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी, भाजपा विधान मंडल की बैठक में लगी मुहर

यह भी पढ़ें- 6 महीने में कैसे बदली बिहार की सत्ता? नीतीश पहुंचे राज्यसभा और चौधरी बने नए 'सम्राट', 10 प्वाइंट्स

यह भी पढ़ें- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पढ़ाई: क्या है उनकी डिग्री, क्यों होती है चर्चा?