विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: 'एक-एक का इलाज करूंगा...', 5 विधायकों के गायब रहने पर भड़के सम्राट चौधरी; सदन में ही दे दी Warning!

Published: Mon, 12 Feb 2024 04:27 PM (GMT+05:30)

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 विधायकों के गायब रहने पर विधानसभा में भड़क उठे। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट ...और पढ़ें

'एक-एक का इलाज करूंगा...', 5 विधायकों के गायब रहने पर भड़के सम्राट चौधरी; सदन में ही दे दी Warning!
'एक-एक का इलाज करूंगा...', 5 विधायकों के गायब रहने पर भड़के सम्राट चौधरी; सदन में ही दे दी Warning!

राज्य ब्यूरो, पटना। Samrat Choudhary Bihar Assembly Speech बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर बड़ा प्रहार किया। साथ ही जदयू-भाजपा के पांच विधायकों के गायब होने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि एक-एक का इलाज करूंगा। सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए करारा प्रहार किया।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार का प्रतीक कौन है? सिर्फ लालू यादव का परिवार है। 1.5 वर्ष की उम्र में ही तेजस्वी यादव अरबपति कैसे बन गए। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि लालू जी 15 वर्ष सत्ता में रहे तो चारा खा गए, रेल मंत्री रहे तो रेलवे की नौकरी खा गए। आपकी यही क्वालिटी है। गलतफहमी में ना रहें।

'तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं'

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव छोटे भाई हैं, इनको मैं सलाह देता हूं कि जिस दिन सरकार बनी तब इन्होंने कहा कि हम खेल कर देंगे। अब यह क्या हुआ... खेल हो गया ना?

'एक-एक का इलाज करूंगा'

सम्राट चौधरी ने आगे कहा, "आपको स्पष्ट तौर पर बताता हूं... पांच विधायक जो हमारे जो गायब हुए हैं ना... एक-एक का इलाज करूंगा। कहां-कहां वे रहे, आपके ही एक सदस्य कह रहे थे। पिछले एक सप्ताह से आप लोकतंत्र को लूटने का काम कर रहे थे। आपके विधायक तो सामने से आए और हमारे विधायकों को तो आपने छुपा कर रखा था।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अब आपका भतीजा बिहार में मोदी को रोकेगा', सदन में दिखा तेजस्वी का अलग अंदाज; नीतीश को सुनाई खरी-खोटी

ये भी पढ़ें- 'अपने बाप से पैसा लाएगा क्या...', नीतीश कुमार के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव; सदन में सबके सामने बोल दी ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।