Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lalu Yadav: लालू यादव को सम्राट चौधरी ने दिया ओपन चैलेंज, 'मोदी के परिवार' पर छिड़ा सियासी संग्राम

    राजद को चुनौती देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का परिवार कोई सीट तय कर दे वहां से वे चुनाव जीतकर दिखा देंगे। लालू के लिए एक परिवार अपना परिवार होगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए पूरा देश ही परिवार है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू जब मुख्यमंत्री बने तो चारा खा गए

    By Vikash Chandra Pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 04 Mar 2024 07:19 PM (IST)
    Hero Image
    लालू यादव को सम्राट चौधरी ने दिया ओपन चैलेंज, 'मोदी के परिवार' पर छिड़ा सियासी संग्राम

    राज्य ब्यूरो, पटना। लालू यादव ने रविवार को गांधी मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री के परिवार तक पर सवाल खड़े कर दिए। जिसके बाद लालू यादव बीजेपी के निशाने पर आ गए। आज सम्राट चौधरी ने लालू यादव और उनके परिवार को खुली चुनौती दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजद को चुनौती देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद का परिवार कोई सीट तय कर दे, वहां से वे चुनाव जीतकर दिखा देंगे। लालू के लिए एक परिवार अपना परिवार होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए पूरा देश ही परिवार है।

    उन्होंने यह भी कहा कि लालू जब मुख्यमंत्री बने तो चारा खा गए और रेल मंत्री बने तो सरकारी नौकरी के बदले भूखंड ले लिए।

    नारी शक्ति सम्मान समारोह

    भाजपा महिला मोर्चा की बिहार इकाई द्वारा सोमवार को रविंद्र भवन में नारी शक्ति सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। नारी शक्ति अभिनंदन के तहत 50 से ज्यादा प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उससे पहले सुबह में भाजपा शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ।

    समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि अब सरकार कार्यालयों से लेकर गांव-शहर तक के सार्वजनिक स्थलों पर सीसी कैमरा लगाएगी। बिहार में अब कानून का राज रहेगा। नया कानून बन गया है। अब माफियाओं को बिहार छोड़ना ही पड़ेगा।

    '...कड़ी सजा मिलेगी'

    उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों को भी कड़ी सजा मिलेगी। सम्राट ने कहा कि जब एक लड़का पढ़ता है तो एक व्यक्ति पढ़ता है, लेकिन एक बहन पढ़ती है तो एक परिवार पढ़ता है। आज देश में गारंटी मतलब मोदी है। मोदी की गारंटी है।

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे संसद में बहनों की संख्या 180 से ज्यादा बढ़ जाएगी।

    समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। उपस्थिति अतिथियों द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य के लिए नव-निर्वाचित डा. धर्मशीला गुप्ता का सम्मान किया गया।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'रोहिणी आचार्य की एक किडनी...', Lalu Yadav पर ये क्या बोल गए JDU नेता; नीतीश का भी किया जिक्र

    ये भी पढ़ें- Chirag Paswan: पहले मोदी-नीतीश की रैली से दूरी, अब इस सीट पर ठोक दिया दावा; चिराग के मन में आखिर क्या?