विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुशासन और समृद्धि के नए अध्याय की ओर बिहार', एनडीए नेता चुने जाने के बाद बोले सम्राट चौधरी

Published: Tue, 14 Apr 2026 11:07 PM (IST)

एनडीए विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मिलकर सरकार बनाने ...और पढ़ें

सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। एनडीए विधानमंडल का नेता चुने जाने के उपरांत मंगलवार की शाम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर राज्यपाल सैयद अता हसनैन के समक्ष सरकार गठन का दावा प्रस्तुत करने की जानकारी साझा की। 

सम्राट ने लिखा जनता के विश्वास और सहयोग के साथ विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए अध्याय की ओर बिहार अग्रसर होगा। इससे पहले एक अन्य पोस्ट में सम्राट ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

बिहार के विकास, सुशासन एवं समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत

उन्होंने लिखा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझपर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार के विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।