विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार विधानसभा में जुमे की नमाज पर हंगामा, वेल में आ गए ओवैसी की एआइएमआइएम के विधायक

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 02:48 PM (IST)

शुक्रवार को बिहार विधानसभा में पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था। अभी तक हर शुक्रवार को जुमे की ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा में नमाज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सांकेतिक तस्वीर।
बिहार विधानसभा में नमाज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण टीम, पटना। बिहार विधानसभा में शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हर शुक्रवार की तरह विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नमाज पढ़ने के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं की। इसको लेकर असदुद्दीन ओवैसी की एआइएमआइएम और माले विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों पार्टी के विधायकों को कांग्रेस एमएलए का भी साथ मिला। इस दौरान काफी देर तक सदन के अंदर विरोध होता रहा। मामले को लेकर स्पीकर ने कहा कि समय कम होने की वजह से नमाज पढ़ने के लिए टाइम नहीं दिया गया। अगर कोई सदस्य नमाज पढ़ना चाहे तो वह सदन के बाहर जाकर पढ़ सकता है। 

स्पीकर ने बढ़ा दिया कार्यवाही का समय

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन था। इस दौरान सदन में पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था। अभी तक हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए 12.30 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी जाती थी। इस शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कार्यवाही का समय बढ़ा दिया। इसपर सदन के अंदर मुस्लिम विधायक भड़क गए।

जिसे नमाज पढ़ना है वो जा सकता है बाहर

माले विधायक महबूब आलम और एआइएमआइएम के अखतरुल ईमान वेल में पहुंच गए। कांग्रेस विधायक ने भी अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस पर विपक्ष ने भी उनका साथ दिया। मामले में स्पीकर ने कहा कि समय कम रहने की वजह से ऐसा किया गया है, जिसे नमाज पढ़ना है वह बाहर जाकर पढ़ सकता है। 

कांग्रेस ने भी सदन में दर्ज कराई नाराजगी

कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने भी अपनी नाराजगी दर्ज कराई। कहा कि जुमे के दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 12.30 तक चलाने की परंपरा काफी पहले से रही है। उन्होंने कहा कि अब सदन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि स्पीकर जुमे की नमाज के लिए 12.30 तक सदन चलाने की व्यवस्था करें।