Move to Jagran APP

पटना सिविल कोर्ट में साथी पर हाथ उठाने से नाराज वकीलों ने दारोगा में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पटना सिविल कोर्ट में शुक्रवार को रणक्षेत्र बन गया। यहां एक वकील पर हाथ उठाना दारोगा को महंगा पड़ गया। साथी की पिटाई से नाराज वकीलों ने एसआइ को कोर्ट परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 04:17 PM (IST)
पटना सिविल कोर्ट में साथी पर हाथ उठाने से नाराज वकीलों ने दारोगा में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
पटना, जेएनएन। पटना सिविल कोर्ट शुक्रवार की दोपहर रण क्षेत्र बन गया। यहां एक दारोगा को वकील पर हाथ उठाना महंगा पड़ गया। अपने साथी की पिटाई से गुस्साए वकीलों ने एसआइ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दारोगा ने किसी तरह जज के चैंबर में घुसकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक शराब पीने के एक आरोपित को पुलिस सिविल कोर्ट लेकर आई थी। पुलिस पहले वकील तय कर रखा था। इसी मामले में दूसरे वकील के दखल देने से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि बात-बात में दारोगा ने एक वकील पर हाथ उठा दिया। घटना के तुरंत बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। साथी के साथ दुर्व्यवहार देखकर वड़ी संख्या में वकील एकत्रित हो गए। अन्य वकीलों ने दारोगा को पीटना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

वकीलों की बड़ी संख्या देखकर एसआइ भागने लगा तो उसे दौड़ा लिया गया। किसी तरह से दारोगा ने जज के चैंबर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सिविल कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.