विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 32,438 पदों पर निकली वैकेंसी; इस दिन से आवेदन शुरू

Published: Tue, 07 Jan 2025 02:20 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-1 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 32438 पदों पर ...और पढ़ें

रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 32,438 पदों पर निकली वैकेंसी
रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, 32,438 पदों पर निकली वैकेंसी

HighLights

  1. आरआरबी ग्रुप-डी के पदों के लिए अब 10वीं और उसके समकक्ष उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं
  2. 22 फरवरी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, आरआरबी की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी अपलोड

जागरण संवाददाता, पटना। रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 (Railway Bharti Board Level 1) पदों के लिए भविष्य की सभी भर्तियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या आईटीआई या समकक्ष या एनएसी होगी। लेवल-1 पदों में विभिन्न विभागों के सहायक, पॉइंटमैन और ट्रैक मेंटेनर के पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 के 32 हजार 438 पदों पर नियुक्ति के लिए 23 जनवरी से 22 फरवरी आवेदन स्वीकार करेगा।

ग्रुप डी में चयन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-1) परीक्षा में शामिल होना होगा। इसमें क्वालीफाई करने वाले अगले चरण की परीक्षा सीबीटी-2 में शामिल होंगे। इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों के कागजात और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

रेलवे में ग्रुप डी के इन पदों पर आवेदन (Railway Bharti Group D Jobs Apply) करने के लिए अभ्यर्थियों की एक जुलाई, 2025 तक 18 से 26 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट का भी प्रविधान है। इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थी के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित हैं।

आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रुप डी के पदों के लिए अब 10वीं और उसके समकक्ष उत्तीर्ण युवा आवेदन कर सकते हैं। लेवल-1 के पदों के लिए अब आईटीआई डिप्लोमा अनिवार्य नहीं होगा।

रिक्त पदों की संख्या:

श्रेणी पद
पाइंट्समैन (बी) 5058
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 799
असिस्टेंट (ब्रिज) 301
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग 13,187
असिस्टेंट (पी-वे) 257
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) 2,587
असिस्टेंट टीआरडी इलेक्ट्रिकल 1,381
असिस्टेंट (एसएंडटी) 2012
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) 420
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 950
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) 744
असिस्टेंट टीएल एंड एसी 1041
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) 624
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल) 3077

मध्यमा परीक्षा 27 से 30 जनवरी तक

जासं, पटना : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 27 से 30 जनवरी के बीच होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 से पांच बजे तक संचालित होगी।

बोर्ड ने कहा कि पंजीयन पत्र, प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा की सामग्री 20 से 21 जनवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से मिलेगी। विद्यालय के प्रधान 25 जनवरी तक परीक्षार्थियों को पंजीयन एवं प्रवेश पत्र उपलब्ध कराएंगे। प्रायोगिक परीक्षा तीन व चार फरवरी को होगी। प्रायोगिक परीक्षा का अंकपुटक, रोल शीट बोर्ड कार्यालय में पांच व छह फरवरी को जमा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- RRB Recruitment 2025: 1 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, B.Ed डिग्री वाले इस पोर्टल पर करें अप्लाई