विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यवंशी के निशाने पर सबसे ज्‍यादा रहे साकिब-सिराज: 4 गेंदबाजों के सामने फीका पड़ा वैभव

Published: Wed, 03 Jun 2026 01:49 PM (IST)

आईपीएल 2026 में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया, खासकर गोपालगंज के साकिब हुसैन और ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में मचाया धमाल। फाइल

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में मचाया धमाल। फाइल

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए।

  2. साकिब हुसैन और मोहम्मद सिराज को खूब निशाना बनाया।

  3. मोहसिन खान जैसे कुछ गेंदबाजों ने उन्हें परेशान किया।

अक्षय पांडेय, पटना। आईपीएल 2026 (Indian Premiur League 2026) में समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी के गरजते बल्ले के निशाने पर सबसे अधिक गोपालगंज के साकिब हुसैन और भारतीय टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज रहे।

सनराइजर्स हैदराबाद के साकिब की गेंदों को वैभव ने आठ बार पिच से सीधे दर्शक दीर्घा तक पहुंचा छक्के जड़े। गुजरात टाइटंस के सिराज के खिलाफ नौ चौके ठोककर अपना दबदबा कायम रखा।

इस बार आईपीएल में बनाए कुल 776 रन में 684 सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। वैभव ने 92 रन दौड़कर पूरे किए। एक ही प्रदेश की मिट्टी से निकले साकिब हुसैन और वैभव सूर्यवंशी जब आईपीएल में टकराए, तो मुकाबला देखने लायक था।

अपने ही राज्‍य के गेंदबाज की जमकर धुनाई

साकिब की धारदार गेंदबाजी भी वैभव के बुलंद इरादों को नहीं रोक सकी। वैभव के हाथ में बाला आया तो उन्होंने अपने गृह राज्य के गेंदबाज को कोई रियायत नहीं दी।

सबसे अधिक 56 रन भी वैभव ने साकिब की गेंदों पर बनाए। इसके बाद प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ 54 और सिराज की गेंदों पर 48 रन बनाए।

एक बार वैभव को शून्य पर पवेलियन भेजने वाले हिंगे जब दोबारा 15 वर्षीय क्रिकेटर के सामने हुए तो वैभव ने उन्हें लगातार चार छक्के जड़ दिए।

चार गेंदबाजों ने आउट किया, चौके-छक्के भी नहीं पड़े

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, साउथ अफ्रीका कगिसो रबाडा और वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों पर चौकों-छक्कों की वर्षा करने वाले वैभव को आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मोहसिन खान ने परेशान किया।

खान ने दो बार सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। मोहसिन खान, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती और माधव तिवारी ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें वैभव एक भी चौका-छक्का नहीं मार सके और इनकी गेंदों पर आउट भी हुए।

कुछ पर छक्कों की वर्षा, कुछ को केवल चौके

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में कुछ गेंदबाजों के खिलाफ केवल चौके तो कुछ के खिलाफ केवल छक्के ही जड़े। नूर अहमद, जसप्रीत बुमराह, टेंट बोल्ट, क्रुनाल पांड्या, टिम डेविड, सुनील नारायण, क्रिस ग्रीन, मिचेल जानसन, राशिद खान, वाशिंगटन सुंदर ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें वैभव ने केवल गगनजुंबी छक्के मारे।

वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी, प्रसिद्ध कृष्णा, कायली जैमीसन और खलील अहमद की गेंदों पर वैभव ने केवल चौके जड़ सके।

गेंदबाजों के सामने वैभव का प्रदर्शन 

गेंदबाज चौके छक्के
जेसन होल्डर 2 1
प्रसिद्ध कृष्णा 1 0
मो. सिराज 9 2
कगिसो रबाडा 3 4
प्रफुल्ल हिंगे 3 7
साकिब हुसैन 2 8
इशान मलिंगा 2 2
पैट कमिंस 1 5
दिग्वेश राठी 1 2
आकाश सिंह 3 2
प्रिंस यादव 4 3
मयंक यादव 1 3
त्रिपुराना विजय 3 1
लुंगी एनगिडी 1 1
मिचेल स्टार्क 1 1
कायली जैमीसन 1 0
लाकी फार्ग्युसन 1 2
अर्शदीप सिंह 2 2
शिवांग कुमार 2 2
कार्तिक त्यागी 3 0
वैभव अरोरा 3 0
भुवनेश्वर कुमार 3 2
जोश हेजलवुड 3 1
अभिनंदन सिंह 2 1
शार्दुल ठाकुर 1 2
अशोक शर्मा 1 1
अंशुल कंबोज 2 1
खलील अहमद 1 0
मैट हेनरी 1 2
नूर अहमद 0 2
जसप्रीत बुमराह 0 2
ट्रेंट बोल्ट 0 1
क्रुनाल पांड्या 0 1
टिम डेविड 0 2
सुनील नारायण 0 1
क्रिस ग्रीन 0 1
मिचेल जानसन 0 1
राशिद खान 0 1
वाशिंगटन सुंदर 0 2

कुल

बाउंड्री प्रकार संख्या
चौके 63
छक्के 72
कुल बाउंड्री 135

बाउंड्री से बने रन:

  • चौकों से: 252 रन
  • छक्कों से: 432 रन
  • कुल: 684 रन (तालिका के अनुसार)

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की मुरीद हुईं मशहूर स्‍पोर्ट्स एंकर, बताया बिहार का असली PR एंबेसडर; धोनी का भी किया जिक्र

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी होंगे आईआईएम की रिसर्च का हिस्सा, कम उम्र में मिली सफलता बनी चर्चा का विषय