Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पुलिस आफिसर के रोमांस के चर्चे, माफिया का भी करता है सफाया

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 16 May 2017 10:51 PM (IST)

    पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी आज हर सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। इनकी नई फिल्म 'तबादला' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    इस पुलिस आफिसर के रोमांस के चर्चे, माफिया का भी करता है सफाया

    पटना [जेएनएन]। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह रियल नहीं 'रील लाइफ' मामला है। उनकी फिल्म ‘तबादला’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें पवन सिंह एक पुलिस ऑफिसर बने हैं। फिल्म में एक्शन के अलावा अक्षरा सिंह के साथ उनका रोमांस भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी का रोमांस की इस गर्मी के मौसम में आपके दिल को ठंडक का एहसास कराते हुए मन का सुकुन पहुंचायेगी। भोजपुरिया सुल्तान पवन सिंह और मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अभिनीत यह भोजपुरी फिल्म तबादला प्रदर्शन के लिये पूरी तरह तैयार है।

    इस फिल्म में पवन सिंह औेर अक्षरा सिंह का जबरदस्त रोमांस व बिग किस दर्शकों को खूब आनंदित करेगा। पहली बार दर्शक पवन सिंह और अक्षरा सिंह का इतनी लंबी किस सिन देख पायेंगे। 

    'तबादला' फिल्म में पवन सिंह एक जांबाज पुलिस आॅफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पुलिस के किरदार में फिट बैठने के लिये पवन ने घंटो जिम में समय व्यतीत किया है। तबादला अपने शूटिंग के समय सेे ही चर्चाओं में है। वही इसक पहला पोस्टर ने सोशल मीडिया पर सराहना बटोर रहा है।

    सिनेप्रेमी इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक विनोद तिवारी है। भोजपुरी फिल्म तबादला का ट्रेलर 11 मई की रात इंटर टेन म्यूजिक केे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।

    यह भी पढ़ें: भोजपुरी की सनी लियोनी है ये एक्ट्रेस, 'भौजी पटनिया' से कर रही कमबैक

    आपको यह भी बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी आज हर सिनेप्रेमियों की पहली पसंद बनी हुई है। इस जोड़ी के नाम को सुनकर ही सिनेप्रेमियों के कदम सिनेमाघर की तरफ कुच कर जाते हैं। इनकी फिल्म 'सत्या' ने अपने प्रदर्शन के 50 दिन पूरे करते हुए भोजपुरी बाॅक्स आॅफिस पर व्यवसाय का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    यह भी पढ़ें: इस भोजपुरी एक्‍ट्रेस को पसंद मां का रोल, बोलीं- इसमें प्रतिभा दिखाने का अधिक मौका