विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohini Acharya : 'पापा से बाद में फरिया लीजिएगा, पहले...', लालू की बेटी ने दबंग स्टाइल में दे डाली BJP को चुनौती

Published: Mon, 15 Apr 2024 11:16 AM (IST)

Bihar Political News राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उन्होंने चुनाव ...और पढ़ें

भाजपा पर जमकर बरसीं रोहिणी आचार्या। फोटो- जागरण
भाजपा पर जमकर बरसीं रोहिणी आचार्या। फोटो- जागरण

HighLights

  1. लोग महंगाई और रोजगार को लेकर परेशान हैं- रोहिणी आचार्य
  2. उन्हें (बीजेपी) बोलना का केवल मौका चाहिए- रोहिणी आचार्य

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics In Hindi राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। वह सारण लोकसभा सीट (Saran Lok Sabha Seat) से राजद (RJD) के टिकट पर मैदान में हैं। इसको लेकर वह जोरों से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इस बीच, उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

मीडिया से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि लालू जी के केवल नाम से भाजपा डर रही है, जब वह बाहर चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे तो क्या होगा, इसका अंदाज लगा सकते हैं। रोहिणी ने कहा कि उन्हें (बीजेपी) बोलने का केवल मौका चाहिए। अभी पापा की तबीयत खराब है। 

लोग महंगाई और रोजगार को लेकर परेशान- रोहिणी

उन्होंने आगे कहा कि पहले बेटा-बेटी और बिहार की जनता से लड़ें फिर मेरे पिता से फरिया लीजिएगा। रोहिणी ने यह कहा कि जनता बदलाव के मूड में है, जनता इस बार पागल हो गई है। भाजपा ने लोगों को खूब झांसा दिया है। उन्होंने कहा कि लोग महंगाई और रोजगार को लेकर परेशान हैं। 

गौरतलब है कि रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में लगातार प्रचार कर रही हैं। एक दिन पहले वे सोनपुर के बाघ वाले दिवंगत बच्चा बाबू उर्फ अमरेंद्र नारायण सिंह के आवास पर भी पहुंची। सोनपुर में दौरे के दौरान डॉ. रोहिणी ने कहा कि सोनपुर उनके पिता लालू प्रसाद की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। यहीं से उनके पिता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें-

Ara News: जंगली तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल, वन विभाग और पुलिस की टीम अलर्ट

तेज प्रताप यादव को जगदानंद सिंह के मसले पर बड़ा झटका, बहन रोहिणी के बयान से परिवार की गुटबाजी आई सामने