विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना की 554 सड़क बदहाल: DM के सामने खुली पोल, 5 दिन बाद दुर्गापूजा में पंडालाें के पट खुलने पर होगी परेशानी

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:40 AM (IST)

दुर्गापूजा से पहले पटना की 554 सड़कें अब भी खराब हैं, जबकि डीएम की समीक्षा में मरम्मत की गति धीमी ...और पढ़ें

पटना की 554 सड़कें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पटना की 554 सड़कें (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पटना की 554 सड़कें अब भी खराब, मरम्मत धीमी।

  2. दुर्गापूजा से पहले सड़कों की बदहाली, डीएम चिंतित।

  3. डीएम ने रोशनी, पेयजल, सुविधाओं पर दिए निर्देश।

जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गापूजा के पंडालों के पट खुलने में पांच दिन शेष हैं लेकिन बाढ़-वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की गति धीमी होती जा रही है। डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को दूसरी बार संबंधित विभागों के साथ मरम्मत कार्य की समीक्षा की। 

इसमें पाया गया कि गत पांच दिन में 65 नए क्षतिग्रस्त स्थल चिह्नित किए गए जबकि इस बीच केवल 89 जगहों की मरम्मत की गई। 1168 क्षतिग्रस्त स्थलों में से अबतक 614 की मरम्मत हो चुकी है और 554 अब भी बदहाल हैं। ऐसे में आमजन को गड्ढों वाली सड़कों पर चलकर सजे पंडालों का दर्शन करना होगा।

पहले तीन दिन में तेजी, अगले पांच दिन में सुस्त हुई गति

सड़क मरम्मत अभियान की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 30 सितंबर को डीएम के निर्देश के बाद चार अक्टूबर तक 22.5 प्रतिशत मरम्मत हुई थी। सात अक्टूबर तक यह आंकड़ा 50.3 प्रतिशत पहुंच गया। शुरुआती तीन दिनों में 309 स्थलों पर काम पूरा हुआ। इसी अवधि में 147 नए क्षतिग्रस्त स्थल सूची में जुड़े। इसके बाद अगले पांच दिनों में 65 और नए स्थल चिह्नित हुए जबकि केवल 89 जगहों की ही मरम्मत हो सकी। 

C-504-1-PAT1041-529558

ग्रामीण कार्य विभाग के बाढ़ प्रमंडल में 163 चिह्नित स्थलों में से केवल नौ पर काम पूरा हुआ है। पालीगंज में 73 में से 21 और न्यू कैपिटल पथ निर्माण प्रमंडल में 355 में से 117 स्थलों पर मरम्मत हुई है।

डीएम ने सड़क के साथ रोशनी व पेयजल पर भी दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने सड़क मरम्मत के साथ स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं भी दूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि जहां मरम्मत या सुधार की आवश्यकता हो वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। 

त्योहार के दौरान रात में पूजा पंडालों और बाजारों तक आने-जाने वाले लोगों के लिए सड़क के साथ पर्याप्त रोशनी और अन्य सुविधाएं की जाएं। बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक नजर में सड़कों की मरम्मत का हाल

समीक्षा तिथि मरम्मत की स्थिति
30 सितंबर डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का निर्देश दिया।
4 अक्टूबर 22.5 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा।
7 अक्टूबर तेज मरम्मत से तीन दिन में 50.3 प्रतिशत क्षतिग्रस्त स्थल हुए दुरुस्त।
12 अक्टूबर 1168 चिह्नित स्थल में से
614 की मरम्मत पूरी
554 शेष

शुरुआती तीन दिन में 309 स्थलों की मरम्मत, 147 नए स्थल सूची में जुड़े

अगले पांच दिन में 89 स्थलों पर अतिरिक्त मरम्मत पूरी, 65 नए स्थल चिह्नित


कहां कितनी सड़कों की मरम्मत बाकी

विभाग-प्रमंडल चिह्नित स्थल मरम्मत पूरी शेष
ग्रामीण कार्य पटना 96 53 43
ग्रामीण कार्य मसौढ़ी 18 13 5
ग्रामीण कार्य दानापुर 16 8 8
ग्रामीण कार्य पालीगंज 73 21 52
ग्रामीण कार्य, बाढ़ 163 9 154
पथ निर्माण, पटना सिटी 125 125 0
पथ निर्माण, पश्चिमी 129 129 0
पथ निर्माण, न्यू कैपिटल 355 117 238
मेट्रो रेल परियोजना 63 9 54
एनएचएआई 130 130 0

यह भी पढ़ें- पटना में बिजली चोरी से लेकर ओवरलोडिंग तक पर नजर, डीटी मीटर से ऐसे बदल जाएगी व्यवस्था