उपेंद्र कुशवाहा ने कहा - यूपी चुनाव के रिजल्ट से चूर हुआ नीतीश का सपना
रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पीएम बनने का सपना चकनाचूर हो गया है।
By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 20 Mar 2017 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 11:42 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना चकनाचूर हो गया।
रविवार को गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह का स्वागत करने के बाद मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि नीतीश महागठबंधन में चल रहे तकरार के बाद भी मुख्यमंत्री बने हुए हैं। उत्तरप्रदेश के बाद बिहार में भी एनडीए की आंधी चलेगी।
उन्होंने कहा कि संजीव श्याम सिंह पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। पार्टी को देश एवं प्रदेश के चार में से तीन सदनों में प्रतिनिधित्व मिल चुका है।
नवनिर्वाचित विधान पार्षद सिंह ने कहा कि पार्टी के एजेंडे के अनुरूप शिक्षकों को समान वेतन, वित्तरहित शिक्षण संस्थानों को घाटा अनुदान दिलाने को सदन के अंदर एवं बाहर संघर्ष करते रहेंगे।
मौके पर संजय सिंह यादव, राम शंकर प्रसाद सिंह समेत कई लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर रालोसपा की सदस्यता ग्रहण की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें