Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधान सभा चुनाव को ले रालोसपा का 67 सीटों पर दावा

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Sun, 16 Aug 2015 05:04 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग के घटक दल अपने लिए सीटों के दावे करने लगे हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को वैशाली में कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद-जदयू-कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर जिच जारी है। इस बीच राजग के घटक दल भी अपने लिए सीटों के दावे करने लगे हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को वैशाली में कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) 67 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को पहले की तरह 102 सीटों पर चुनाव लडऩा चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रालोसपा प्रवक्ता मनोज लाल मनु ने 67 सीटों पर दावेदारी पेश की है। वैशाली में 21 जून को कार्यसमिति की बैठक में भी उपेंद्र कुशवाहा ने ये बात कही थी।

    इसके पहले 14 जुलाई को लोजपा नेता चिराग पासवान ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से सीटों के बंटवारे को लेकर मुलाकात की थी। बताया जाता है कि राजग में कुछ नरामों को लेकर तब चिराग ने आपत्ति भी दर्ज की थी।