विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजद समर्थकों ने डांसरों संग खूब लगाए ठुमके, लौंडा नाच का भी चलता रहा दौर

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 08:48 AM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 11:38 PM (IST)

राजद की रैली में पहुंचे समर्थकों के लिए पटना में मनोरंजन के पूरे इंतजाम किए गए थे। समर्थकों ने डांसरों ...और पढ़ें

राजद समर्थकों ने डांसरों संग खूब लगाए ठुमके, लौंडा नाच का भी चलता रहा दौर
राजद समर्थकों ने डांसरों संग खूब लगाए ठुमके, लौंडा नाच का भी चलता रहा दौर

पटना [जेएनएन]। राजद की 'भाजपा भगाओ रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के लिए रहने-खाने के साथ मनोरंजन के भी पूरे इंतजाम किए गए थे। कहीं डांसरों संग ठुमके लगे तो कही लौंडा डांस का दौर चलता दिखा। इस बीच लालू-तेजस्‍वी-तेजप्रताप जिंदाबाद के नारे भी खूब लगे। लालू आवास से रैली स्‍थल तक आने-जाने वालों का तांता लगा रहा।

बीती रात पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम के आवास पर राजद समर्थकों व नेताओं ने फीमेल डांसरों के साथ खूब ठुमके लगाए। एमएलए सुरेंद्र यादव के आवास पर भोजपुरी स्‍टार खेसारी लाल यादव के गीत-संगीत का समां था। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश के घर भोजपुरी गायक छोटू छलिया की गीतों पर लोग मस्‍त दिखे।

आलोक मेहता सहित कई अन्‍य नेताओं के आवास भी ऐसे कार्यक्रमों से गुलजार दिखे। बताया जाता है कि राजद के आधा दर्जन से अधिक विधायकों के घर पर ऐसी महफिलें सजीं। समर्थकों की टोलियां बैंड-बाजा व लौंडा डांस के साथ नाचते-गाते अपने नेताओं के घर पर पहुंच रही थी।

यह भी पढ़ें: लालू की रैली से RJD में तेजस्‍वी युग की शुरूआत, पार्टी को दिखी नई उम्‍मीद

राजद समर्थक कल से ही पटना पहुंच रहे हैं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। राजद के बड़े नेताओं व विधायकों के यहां उनके ठहरने व खाने-पीने के इंतजाम किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।