विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RJD Star Campaigners: राजद ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-तेजस्वी समेत 40 नेताओं के नाम

Published: Thu, 04 Apr 2024 04:13 PM (IST)

भाजपा की तरह दूसरे दल से भी बड़े से बड़े स्टार प्रचारक मैदान में हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता ...और पढ़ें

राजद ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-तेजस्वी समेत 40 नेताओं के नाम
राजद ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-तेजस्वी समेत 40 नेताओं के नाम

HighLights

  1. राजद के स्टार प्रचारकों में लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 40 नेताओं के नाम
  2. सभी 40 सीटों पर प्रचार का तेजस्वी ने संभाला मोर्चा

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही तमाम राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक पार्टी और अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए मैदान में कूद भी चुके हैं। भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे दिग्जजों को प्रचार का जिम्मा दिया है।

भाजपा की तरह दूसरे दल से भी बड़े से बड़े स्टार प्रचारक मैदान में हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल ने भी स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिए हैं।

राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह के साथ ही बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, श्याम रजक उदय नारायण चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम हैं।

बीते लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने अकेले ही चुनाव मैदान में प्रचार का जिम्मा संभाल रखा था, लेकिन इस चुनाव लालू प्रसाद भी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते दिखेंगे। हालांकि, उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि वे कुछ ही जनसभाएं करेंगे।

राजद के स्टार प्रचारकों की सूची

  1. लालू प्रसाद
  2. राबड़ी देवी
  3. तेजस्वी प्रसाद यादव
  4. अब्दुल बारी सिद्दीकी
  5. जगदानंद सिंह
  6. तेज प्रताप यादव
  7. देवेन्द्र यादव
  8. उदय नारायण चौधरी
  9. मनोज झा
  10. कांति सिंह
  11. श्याम रजक
  12. भोला यादव
  13. फैयाज अहमद
  14. मो फारूक
  15. अनीता देवी
  16. सुनील कुमार सिंह
  17. भाई बीरेंद्र
  18. इसराइल मंसुरी
  19. कुमार सर्वजीत
  20. अशोक कुमार सिंह
  21. स्वीटी सीमा हेम्ब्रम
  22. डॉ तनवीर हसन
  23. फैसल अली
  24. समीर कुमार महासेठ
  25. रणविजय साहू
  26. कार्तिकेय कुमार
  27. अनिल सहनी
  28. राजेन्द्र राम
  29. अख्तरूल इस्लाम साहीन
  30. रामवृक्ष सदा
  31. राजवंशी महतो
  32. डॉ उर्मिला ठाकुर
  33. नेहालुद्दीन
  34. इजहार अहमद
  35. समता देवी
  36. कारी सोहैब
  37. अबु दोजाना
  38. शक्ति सिंह यादव
  39. मुकेश तांती
  40. सिपाही लाल महतो

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने PM मोदी के सामने फिर वही बोल दिया, जो 1 महीने पहले कहा था...

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav: पप्पू का लालू को चैलेंज! बीमा के खिलाफ भर दिया पर्चा, अखिलेश बोले- मैंने उनको...