विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेजस्वी की RJD का नया फॉर्मूला: 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने पर भी रहेगी रोक

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:22 PM (IST)

राजद ने जिला अध्यक्षों की कमान युवाओं को सौंपने का निर्णय लिया है, जिसके लिए तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पुनर्गठन बैठकें शुरू हो गई हैं।

तेजस्वी की RJD का नया फॉर्मूला: 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने पर भी रहेगी रोक

तेजस्वी की RJD का नया फॉर्मूला: 55 से कम उम्र वाले ही बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने पर भी रहेगी रोक

HighLights

  1. राजद जिला अध्यक्ष पद के लिए 55 वर्ष से कम उम्र अनिवार्य।

  2. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में संगठन पुनर्गठन पर रायशुमारी जारी।

  3. आरक्षण समीक्षा का विरोध, शराबबंदी पर सरकार की आलोचना।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद ने जिला अध्यक्षों की कमान युवाओं के हाथ में देने का निर्णय लिया है। नए निर्णय के तहत अब जिला अध्यक्ष वही बन सकेगा जिसकी उम्र 55 से कम होगी। चुनाव नहीं लड़ेगा।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में संगठन के पुनर्गठन को लेकर शुरू हुई जिलेवार रायशुमारी बैठक में यह बात उभर कर सामने आई।

नेताओं-कार्यकर्ताओं से तेजस्वी ने जिला अध्यक्ष के लिए चार नाम सुझाने का आग्रह किया। जिलेवार बैठक के पहले दिन पटना जिला (ग्रामीण) और बगहा जिला के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, व वरीय नेता सम्मिलित हुए।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा समय-समय पर हो, ये हम भी चाहते हैं। अगर समीक्षा की बात होती है तो समीक्षा करने में क्या दिक्कत है। वो इस मुद्दे पर जीतन राम मांझी और उनके पुत्र संतोष सुमन के साथ हैं।

हालांकि, मंडल ने ये भी कहा कि आरक्षण को कोई समाप्त नहीं कर सकता है। आरक्षण है और आरक्षण आगे भी जारी रहेगा। दूसरी तरफ, राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आरक्षण की समीक्षा का विरोध कर चुके हैं।

उन्होंने 2015 के चुनाव की याद दिलाते हुए कहा है कि उस समय जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा की बात कही थी और उसका नतीजा पूरे देश ने देखा था।

उधर, तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में बाढ़ जहरीली शराब कांड को सरकार पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिहार में जब शराबबंदी है तो शराब पहुंची कैसे।

यह भी पढ़ें- 'गरीब ही मारा जा रहा...', जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला, दलित-अतिपिछड़ों का उठाया मुद्दा