विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फूट-फूटकर रोए शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर, राजद ने कहा- पुराने सिपाही हैं; पार्टी में बने रहेंगे

Published: Tue, 09 Jun 2026 12:32 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2026 12:46 PM (IST)

राजद ने शिवचंद्र राम का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और वे पार्टी में बने रहेंगे। विधान परिषद चुनाव में ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिवचंद्र राम का राजद से इस्तीफा नामंजूर, पार्टी में रहेंगे।

  2. विधान परिषद टिकट न मिलने से आहत होकर दिया था इस्तीफा।

  3. राजद ने उन्हें 'पुराना सिपाही' बताकर इस्तीफा नामंजूर किया।

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। राजद ने शिवचंद्र राम का इस्‍तीफा नामंजूर कर दिया है। वे पार्टी में बने रहेंगे। एक दिन पहले उन्‍होंने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफे का एलान किया था।  

विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं म‍िलने से वे आहत थे। प्रेस कांफ्रेंस में वे फूट-फूटकर रोने लगे थे। उन्‍होंने उपेक्षा और मान-सम्‍मान नहीं मि‍लने का आरोप लगाया था। 

बाद में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ।  

राजद के पुराने सिपाही हैं श‍िवचंद्र 

राजद के मुख्‍य प्रवक्‍ता शक्‍त‍ि सिंह यादव ने बताया कि एक दिन पूर्व उन्‍होंने कुछ प्रत‍िक्र‍ियाएं देते हुए इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्‍य सचेतक कुमार सर्वजीत और अन्‍य नेताओं ने उनसे बातचीत की। 

उन्‍हें समझाया और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष लालू प्रसाद ने उनके त्‍यागपत्र को अस्‍वीकार कर दिया है। सामाजिक न्याय के मूल्यों में उनकी अटूट आस्था है और वे पूर्व की भांति मजबूती के साथ पार्टी में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।     

सोमवार को हुए नाटकीय घटनाक्रम के बाद सियासत तेज हो गई थी। दिन में राजद उम्‍मीदवार के रूप में डॉ. सुनील कुमार सिंह ने नाॅम‍िनेशन किया था। 

shivchandra ram news

अस्‍पताल में हुआ श‍िवचंद्र राम का इलाज।

रोह‍िणी आचार्य ने भी जताया था विरोध 

हालांक‍ि उनकी उम्‍मीदवारी पर लालू परिवार में ही विरोध शुरू हो गया। रोह‍िणी आचार्य ने उनको उम्‍मीदवार बनाए जाने पर तीखा हमला बोला था।  

इस्‍तीफे की घोषणा के बाद तेज प्रताप यादव ने भी आलोचना की थी, कहा था कि उनकी पार्टी जनशक्‍त‍ि जनता दल उनके साथ है। 

इधर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी इस मामले में कूद पड़े थे। उन्‍हें शि‍वचंद्र के बहाने राजद पर जमकर निशाना साधा था।   

यह भी पढ़ें- शिवचंद्र राम के इस्तीफे पर RJD में बवाल! तेज प्रताप ने खोला मोर्चा; मांझी ने भी साधा निशाना

यह भी पढ़ें- RJD को झटका: फूट-फूटकर रोते हुए पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी, MLC का टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

यह भी पढ़ें- कौन हैं शिवचंद्र राम? RJD का MLC टिकट नहीं मिलने पर खूब रोए, कहा- 4 रात से सोया नहीं; ऐसी जिंदगी किसी को न मिले