विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिसीमन पर तेजस्वी यादव की पार्टी के MP का अलग रुख, सुरेंद्र यादव बोले- आगे अचानक क्या किया जाएगा

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2026 03:40 PM (IST)

तेजस्वी यादव की पार्टी राजद के सांसद सुरेंद्र यादव ने लोकसभा सीटों के परिसीमन का समर्थन किया है। उन्होंने बढ़ती आबादी के अनुपात में लोकसभा सीटें बढ़ाने की वकालत की, ताकि जनसमस्याओं का बेहतर समाधान हो सके।

पत्रकारों से बात करते सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव। वीड‍ियो ग्रैब

पत्रकारों से बात करते सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. राजद सांसद सुरेंद्र यादव ने परिसीमन का समर्थन किया।

  2. उन्होंने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की वकालत की।

  3. बढ़ती आबादी के लिए अधिक प्रतिनिधित्व जरूरी बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा सीटों के परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन के भीतर अलग-अलग राय सामने आने लगी है। तेजस्‍वी यादव की पार्टी के सांसद ने अलग बयान द‍िया है। 

गया से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया अभी होनी चाहिए। उन्होंने लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने की भी वकालत की है।

पत्रकारों से बातचीत में सुरेंद्र यादव ने कहा कि देश की आबादी लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही विकास कार्यों और जनसमस्याओं का दबाव भी बढ़ा है।

ऐसे में आबादी के अनुपात में जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़नी चाहिए, ताकि जनता की समस्याओं को संसद में बेहतर तरीके से उठाया जा सके।

'आगे अचानक क्या किया जाएगा?'

राजद सांसद ने कहा कि वर्ष 2027 में जब जनसंख्या बढ़ने से जुड़ी स्थिति सामने आएगी, तब अचानक कोई निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है।

किसी भी काम के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ती है। इसलिए परिसीमन की तैयारी अभी से शुरू होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर आगे परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटें बढ़ने से जनता और जनप्रतिनिधि दोनों को फायदा होगा। आबादी बढ़ने के साथ संसाधनों और विकास कार्यों की जरूरत भी बढ़ रही है।

ऐसे में क्षेत्र की आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व बढ़ाना जरूरी है। इससे जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की समस्याओं पर काम करने का अधिक अवसर मिलेगा और जनता को भी विकास का लाभ मिल सकेगा।

किसे वोट देंगे, इस सवाल पर क्या बोले सुरेंद्र यादव?

बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह किसे वोट देंगे, तो उन्होंने कहा कि मतदान करना गोपनीय अधिकार है। किसी से यह नहीं पूछा जाता कि वह किसे वोट देगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनसे भी कोई नहीं पूछता कि वे किसे वोट देंगे। मतदान के समय ईवीएम के जरिए ही पता चलता है कि किसे वोट मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।