विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्‍या RJD सुप्रीमो का पद छोड़ेंगे लालू? क‍िसके हाथों होगी पार्टी की कमान? 25 को हो जाएगा फैसला

By Vikash Chandra Pandey Edited By: Vyas Chandra
Published: Sat, 17 Jan 2026 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2026 10:06 AM (IST)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है, जिसमें तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी ...और पढ़ें

तेजस्‍वी यादव बनाए जा सकते हैं कार्यकारी अध्‍यक्ष।

तेजस्‍वी यादव बनाए जा सकते हैं कार्यकारी अध्‍यक्ष।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। बहुत संभव है कि उसमें तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने का निर्णय हो।

बैठक में सांगठनिक स्तर पर कुछ और महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं। कुछ वरीय नेताओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई पर भी सहमति बन सकती है। सुप्रीमो लालू प्रसाद का स्वास्थ्य बहुत अधिक सक्रियता की अनुमति नहीं दे रहा।

डॉक्‍टरों की सलाह पर कार्यकारी अध्‍यक्ष का चुनाव 

चिकित्सकों ने उन्हें तनाव से परे होकर आराम करने का परामर्श दे रखा है। ऐसे में सांगठनिक गतिविधियों की निरंतरता के लिए कार्यकारी अध्यक्ष की आवश्यकता है।

तेजस्वी स्वाभाविक दावेदार हैं। अभी राजद के लगभग सभी महत्वपूर्ण निर्णय तेजस्वी ही ले रहे हैं। अघोषित रूप से पार्टी की कमान भी वे संभाले हुए हैं, लेकिन संगठन में निर्धारित पद नहीं होने से किसी भी निर्णय की सार्वजनिक घोषणा नहीं कर सकते।

अब जबकि पार्टी-जनों ने उनके नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है और विद्रोह करने वाले किनारे लग चुके हैं, तो लालू चाह रहे कि दल की कमान तेजस्वी के हाथों में सलीके से सौंप दी जाए।

वैसे भी बदली राजनीतिक परिस्थितियों में राजद के लिए अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय होने की विवशता है। समय के हिसाब से संगठन और उसकी नीतियों में परिवर्तन-परिवर्द्धन भी आवश्यक है।

तेजस्वी और उनकी टीम ने इसके लिए कुछ पहल भी की है। कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व मिल जाने के बाद इसे और गति दी जा सकती है।