Move to Jagran APP

राजद नेता ने कहा-नीतीश हैं बड़े शिकारी, अशोक चौधरी को फंसा लिया

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के जदयू में शामिल होने के बाद राजद नेता शिवानंद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश ने अशोक चौधरी को अपने जाल में फंसा लिया है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 02:59 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 09:09 PM (IST)
राजद नेता ने कहा-नीतीश हैं बड़े शिकारी, अशोक चौधरी को फंसा लिया

पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के जदयू ज्वाइन करने के बाद राजद नेता शिवानंद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि हितोपदेश की पुरानी कहानी है। शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, दाना डालेगा, फंसना मत। लेकिन इसके बावजूद लोग फंस ही जाते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जैसे बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी अभी नीतीश कुमार की जाल में फंस गए। अशोक के सामने उदय नारायण चौधरी का नज़ीर था। चौधरी जी ने नीतीश की माया में क्या-क्या पाप नहीं किया। आठ विधायकों की सदस्यता तक समाप्त कर दी। अगर उन विधायकों की सदस्यता नहीं गई होती तो बहुत मुमकिन था कि राज्यसभा के तत्कालीन चुनाव में नीतीश के उम्मीदवार हार गए होते।

तिवारी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी बुरी तरह परास्त हुई थी और तीसरे स्थान पर आ गई थी। उनकी तथाकथित धवल छवि को उस चुनाव में जनता ने ख़ारिज कर दिया था। राज्यसभा के चुनाव में अगर पराजय हो गया होता तो शायद उनकी पार्टी नहीं बचती।

यह कह सकते हैं कि आठ विधायकों की सदस्यता समाप्त कर उदय जी ने नीतीश कुमार की राजनीति को बचा लिया था। उन उदय नारायण चौधरी की क्या गति नीतीश जी ने किया है इसको देखते हुए अशोक कैसे उस आदमी के जाल में फंस गए?

अगर फ़ेहरिस्त बनाई जाए तो दर्जनों ऐसे लोग मिलेंगे जिनको नीतीश ने गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया है।आज उनका अता-पता नहीं है। हमलोंगो के मज़बूत साथी और समता पार्टी की स्थापना काल से जुड़े दिग्विजय सिंह तो इनसे संघर्ष में दुनिया ही छोड़ गए। मैं अशोक को लंबे अरसे से जानता हूं और मेरी कामना है कि उनकी वह गति न हो जो नीतीश के शिकार अन्यों की हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.