Move to Jagran APP

RJD नेता शिवानंद तिवारी का तंज- भले केंद्रीय नेतृत्व घास नहीं डालता, पर बिहार BJP में अकेले सुशील मोदी ही नेता

उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश के समक्ष असली संकट अदाणी की वजह से पैदा हुआ है। यह संकट कभी भी वित्तीय संकट के रूप में बदल सकता है। अदाणी समूह की वजह से वित्तीय अस्थिरता पैदा हो सकती है।

By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Yogesh SahuPublished: Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM (IST)
RJD नेता शिवानंद तिवारी का तंज- भले केंद्रीय नेतृत्व घास नहीं डालता, पर बिहार BJP में अकेले सुशील मोदी ही नेता
शिवानंद तिवारी का तंज- भले केंद्रीय नेतृत्व घास नहीं डालता, पर बिहार BJP में अकेले सुशील मोदी ही नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भले ही सुशील मोदी को घास नहीं डालता, लेकिन बिहार भाजपा में अकेले सुशील मोदी ही नेता हैं।

loksabha election banner

शेष लोग तो अपने आपको नेता साबित करने के लिए रोजाना मीडिया में होड़ लगाए हैं। शिवानंद ने कहा कि सुशील मोदी रोजाना लालू व तेजस्वी यादव का जाप कर रहे हैं।

इसके पीछे उनकी चतुराई है कि बिहार के लोग अदाणी मामले में अंधकार में रहें। अन्यथा जो मामला अदालत में है और सीबीआइ व ईडी जिसका अनुसंधान कर रही, उसे सत्यनारायण भगवान की कथा की तरह रोजाना बांचते रहने का क्या मतलब?

उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि, देश के समक्ष असली संकट अदाणी की वजह से पैदा हुआ है। यह संकट कभी भी वित्तीय संकट के रूप में बदल सकता है।

अदाणी समूह की वजह से वित्तीय अस्थिरता पैदा हो सकती है। आज देश का संपूर्ण विपक्ष मोदी सरकार से यह मांग कर रहा है कि अदाणी के मामले की जांच संयुक्त संसदीय दल से कराई जाए।

उस संसदीय समिति में सुशील मोदी जैसे वित्तीय मामलों के जानकार भी हो सकते हैं। फिर सरकार इसकी जांच क्यों नहीं करा रही? क्या सुशील मोदी इस पर प्रकाश डालेंगे?

लालू-तेजस्वी व उनके परिवार को निम्न स्तर पर जाकर परेशान कर रही भाजपा : राजद

राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव व उनके स्वजन को भाजपा निम्न स्तर पर जाकर परेशान कर रही है।

तेजस्वी यादव लड़ना जानते हैं, झुकना नहीं। शक्ति ने कहा कि भाजपा वाले मोदी यह कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव अगर नहीं झुकेंगे तो उनका हश्र भी लालू प्रसाद की तरह ही होगा।

यानी लालू प्रसाद को जिस तरह से तंग किया गया, वह भाजपा के इशारे पर किया गया। यह बात सुशील मोदी ने स्वीकार कर ली है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सच परेशान जरूर होता है पर हारता नहीं है। जनता की अदालत सबसे बड़ी अदालत होती है। भारत में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.