Move to Jagran APP

नीतीश कुमार को साथ लाने का न्योता देने वाली राबड़ी देवी ने पूछा- बिहार में सरकार झाल बजा रही क्या

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब राज्य सरकार की तल्ख आलोचना कर रही हैं। राबड़ी ने ट्वीट करके राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उपलब्धियां गिनाईं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरों को मुद्दा बनाते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार की उपलब्धि है भ्रष्टाचार एवं दुष्कर्मियों को संरक्षण देना।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 06:30 PM (IST)
नीतीश कुमार को साथ लाने का न्योता देने वाली राबड़ी देवी ने पूछा- बिहार में सरकार झाल बजा रही क्या
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व राजद नेता राबड़ी देवी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता देने वाली राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अब राज्य सरकार की तल्ख आलोचना कर रही हैं। राबड़ी ने शुक्रवार को ट्वीट करके राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उपलब्धियां गिनाईं। महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरों को मुद्दा बनाते हुए उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की मुख्य उपलब्धि है भ्रष्टाचार एवं दुष्कर्मियों को संरक्षण देना। राबड़ी ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण नहीं है। अधिकारी क्या झाल बजाने के लिए बैठे हैं?

loksabha election banner

भाजपा को सक्रियता दिखाने के लिए बेवजह घूम रहे नीतीश

राबड़ी के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया गया है। नीतीश कुमार पर आरोप लगाया गया है कि बिहार को अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी का केंद्र बना दिया गया है। इसीलिए सीएम का हर जगह विरोध किया जा रहा है। भाजपा को अपनी सक्रियता दिखाने के लिए नीतीश कुमार बेवजह घूम रहे हैैं, लेकिन जनता से मिलते भी नहीं। जनता इनकी राजनीति समझ चुकी है।

बिहार को बेरोजगार व मजबूर प्रदेश बनाया

राजद के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से नीतीश पर शुक्रवार को लगातार हमले जारी रहे। ट्विटर पर लिखा, 15 साल से जदयू और भाजपा की सरकार ने युवाओं की एक पूरी पीढ़ी की सम्भावनाओं में घुन लगा दिया है। देश के सबसे युवा प्रदेश बिहार को सबसे बेरोजगार व मजबूर प्रदेश में नीतीश कुमार की सरकार ने बदल दिया गया है। बेरोजगारी का आलम यह है कि बी.टेक अभ्यर्थी चपरासी का फॉर्म भर रहे हैं। राजद ने कहा कि बैंक डकैती, हत्या, लूटपाट, अपहरण, रंगदारी, छिनतई बढ़ाने वाली भाजपा और जदयू की सरकार इन्हीं कार्यों के आधार पर 19 लाख रोजगार देगी क्या? इसके साथ ही बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्विटर पर अखबारों की कतरन लगाकर नीतीश कुमार से तीखा सवाल किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.