निर्दलीय जीतकर BJP में शामिल हुए दो MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर RJD का हमला, सदस्यता रद के लिए सौंपा ज्ञापन
राजद ने बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज के भाजपा में शामिल होने पर उनकी ...और पढ़ें

भाजपा में शामिल होने पर राजद ने उठाए सवाल
HighLights
राजद ने दो निर्दलीय MLCs के भाजपा में शामिल होने पर आपत्ति जताई।
पार्टी ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को ज्ञापन सौंपा।
दल-बदल कानून के तहत सदस्यता रद्द करने की मांग की गई।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की राजनीति में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के भाजपा में शामिल होने का मामला गरमा गया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस मामले में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति से हस्तक्षेप की मांग की है। बुधवार को राजद के प्रतिनिधिमंडल ने नव निर्वाचित विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
राजद का आरोप है कि दोनों नेता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर बाद में भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में उनकी सदस्यता रद की जानी चाहिए।
भाजपा में शामिल होने पर राजद ने उठाए सवाल
राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कार्यकारी सभापति से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में महागठबंधन के अन्य घटक दलों और भाकपा माले के नेता भी शामिल थे। नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से दोनों विधान पार्षदों के राजनीतिक कदम पर आपत्ति जताई।
दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की मांग
राजद की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
राजद ने इसे नियम-कानून के विपरीत बताते हुए उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। अब इस मामले में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के रुख पर सबकी नजरें टिकी हैं।