Move to Jagran APP

Result Scam : लालकेश्वर की पत्नी व पूर्व JDU MLA उषा सिन्हा पर FIR, हुईं फरार

बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाला में बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद के साथ उनकी पत्नी व पूर्व जदयू एमएलए डॉ. उषा सिन्हा की भूमिका भी उजागर हुई है। दोनों फरार हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 12 Jun 2016 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jun 2016 06:46 PM (IST)

पटना [वेब डेस्क]। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) में हुए रिजल्ट घोटाला के उजागर होने के बाद बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह इस्तीफा देकर फरार हो चुके हैं। इस बीच पुलिस अनुसंधान के क्रम में उनकी पत्नी व जदयू की पूर्व विधायक डॉ.उषा सिन्हा की भी घोटाले में संलिप्तता उजागर हुई है। पुलिस ने उन्हें भी इस मामले में सह अभियुक्त बनाया है। लालकेश्वर व उनकी पत्नी उषा सिन्हा दोनों फरार हैं।

loksabha election banner

पटना के एसएसपी मनु महाराज ने कहा है कि पुलिस को घोटाले में लालकेश्वर प्रसाद के साथ उनकी पत्नी डॉ. उषा सिन्हा की संलिप्तता के भी सबूत मिले हैं। उनकी खोज में लगातार छापेमारी चल रही है। वे फरार हैं।

बुधवार से नहीं दिखे लालकेश्वर व उषा सिन्हा

पटना के बहादुरपुर थानांतर्गत शनिचरा मंदिर के समीप पटेल नगर में लालकेश्वर प्रसाद सिंह का तीन मंजिला मकान है। सूत्र बताते हैं कि लालकेश्वर प्रसाद बुधवार की दोपहर अपने घर आए थे। लेकिन, थोड़ी देर बाद वे पत्नी उषा सिन्हा के साथ वहां से निकल गए। इसके बाद से उन्हें नहीं देखा गया है। उषा सिन्हा कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हिंदी विभाग में कार्यरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.