Move to Jagran APP

तीन तलाक पर महिलाओं के पक्ष में खड़ी है सरकार: रविशंकर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक की शिकार महिलाओं के पक्ष में खड़ी है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 09:24 PM (IST)
तीन तलाक पर महिलाओं के पक्ष में खड़ी है सरकार: रविशंकर
तीन तलाक पर महिलाओं के पक्ष में खड़ी है सरकार: रविशंकर

रोहतास [जेएनएन]। केंद्र सरकार तीन तलाक की शिकार महिलाओं के पक्ष में खड़ी है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित बिहार प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार देर शाम भाग लेने आए केंद्रीय कानून व आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक का मामला संसद में है। अभी कुछ नहीं बोल पाऊंगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मोदी की सरकार तीन तलाक की शिकार महिलाओं के पक्ष में है। भाजपा जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ती है, इसलिए हर जगह कांग्रेस हारती है और हम जीतते हैं। 18 दिसंबर को गुजरात व हिमाचल का रिजल्ट के बाद दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने संगठन के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन आधारित दल होने के नाते हमारा संगठन सर्वव्यापी हो। हमारी पैठ सभी वर्गों और समाज में होनी चाहिए। कहा कि जन समस्याओं के निदान में कार्यकर्ताओं का उपयोग करें। पार्टी की खूबियों व सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को पार्टी के साथ जोडऩे के गुर बताए। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के ध्वज हैं। उनसे ही पार्टी के विचार ध्वनित होते हैं ।

आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक रामदत्त जी ने पार्टी के अनुषंगी संगठनों के संबंध में अवगत कराया। कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का विचार अधिक सघनता से करने का शुभ अवसर आया ।संघ के स्वयंसेवकों द्वारा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में साकार करने का विचार संघ में गतिमान किया गया। राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में से किसी एक क्षेत्र आवश्यकता तथा स्वरूप के अनुसार जन संगठन खड़ा करके उस क्षेत्र में अपेक्षित परिवर्तन  करने का यह प्रयास है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने एकात्म मानववाद पर कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कहा कि एकात्म मानववाद भाजपा का मूल दर्शन है। भाजपा भारत को प्राचीन एवं सनातन राष्ट्र मानती है। भारतीय संस्कृति की एक गौरव संपन्न ज्ञान परंपरा है।

विदेश नीति पर शेषाद्रिचार्य ने कहा कि विदेश नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय हित की सुरक्षा और उसे बढ़ावा देना है। यूपीए के 10 वर्षों के शासनकाल के दौरान वैश्विक परिदृश्‍य पर भारत का कद का काफी घटा है। उस दौरान विदेश नीति के मोर्चे पर कई गलतियां सामने आई। यूपीए शासनकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण रणनीतिक भागीदारों को नजरअंदाज कर दिया गया था।

राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मीडिया और सोशल मीडिया के प्रभाव की चर्चा की। पार्टी नेताओं से मीडिया के साथ बेहतर संबंध बनाकर जनहित में कार्य करने को कहा। वहीं किसान और कृषि विषय पर राज्य के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा बनाए गए कृषि रोडमैप की चर्चा की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जा रही योजनाओं व प्रयासों पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.