पासवान का बड़ा बयान- SC-ST एक्ट में नहीं होना चाहिए किसी तरह का बदलाव
एससी-एसटी एक्ट को लेकर रामविलास पासवान ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए। एक्ट में बदलाव हुआ तो दलितों का अधिकार खत्म हो जायेगा।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 08 Apr 2018 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 10:51 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने एससी-एसटी एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि देश में लागू एससी-एसटी एक्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए। इसकी बदलौत ही दलित अपने हक की लड़ाई लड़ते हैं। अगर कोई बदलाव होता है तो इससे इस एक्ट की धार कामजोर होगी। दलितों पर अत्याचार बढ़ जाएगा।
पटना पहुंचे रामविलास पासवान ने दलित सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि यह एक्ट दलितों का सबसे बड़ा हथियार है। एक्ट में बदलाव हुआ तो दलितों का अधिकार खत्म हो जाएगा। इस एक्ट को कोई भी ताकत बदल नहीं पाएगा। देश में पहले से दलितों को जो भी अधिकार मिला हुआ है वो जारी रहेगा। कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सरकार इस मसले पर फैसला लेगी।
रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास एक अणे मार्ग में शिष्टाचार मुलाकात की। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री पशुपति कुमार पारस भी पासवान के साथ थे।
रविवार की शाम करीब एक घंटे तक चली इस मुलाकात में पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आगामी 14 अप्रैल को लोजपा व दलित सेना द्वारा राजधानी के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में आयोजित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। देश में चल रही दलित राजनीति के संदर्भ में पासवान की मुख्यमंत्री से इस मुलाकात के राजनीतिक गलियारे में कई मायने लगाए जा रहे हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें