विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म व जाति से ऊपर उठकर रामदेव महतो ने की सेवा

By JagranEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM (IST)

पूर्व मंत्री एवं विधायक रहे स्व. रामदेव महतो की जयंती शनिवार को खाजेकलां में श्रद्धांजलि दी गई।

धर्म व जाति से ऊपर उठकर रामदेव महतो ने की सेवा
धर्म व जाति से ऊपर उठकर रामदेव महतो ने की सेवा

पटना सिटी। पूर्व मंत्री एवं विधायक रहे स्व. रामदेव महतो की जयंती शनिवार को खाजेकलां स्थित सामुदायिक भवन में मनाई गई। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि धर्म व जाति से ऊपर उठ कर रामदेव महतो ने सबकी सेवा की। भारतीय जन संघ के समय से पार्टी के स्तंभ रहे। समाज के हर क्षेत्र में भाजपा का विस्तार करने में उनका विशेष योगदान रहा। इस मौके पर सांसद ने नए बिहार की परिकल्पना विषय पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार रखे। सभी ने स्व. रामदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव ने कहा कि स्व. रामदेव महतो का जीवन सादा, सरल और विचार उच्च थे। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है। उनकी नीतियों से पटना साहिब के विकास को गति मिली।

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सेवा, समर्पण और सादगी से किए गए कार्यों के कारण स्व. रामदेव महतो लोगों के दिलों में बसे हैं। महापौर सीता साहू एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दिवंगत के जीवन को प्रेरणास्त्रोत बताया। जयंती समारोह में रूप नारायण मेहता, पार्षद सुनीता देवी, स्मिता रानी, तारा देवी, शेखर सिंह बुंलेदा, पवन मेहता, विजय केसरी, दिनेश पटेल, रत्नेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, किरण शंकर, संजीव कुमार यादव समेत अन्य ने अपने विचार रखते हुए स्व. रामदेव महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

फोटो है

- पूर्व मंत्री व विधायक रहे दिवंगत को सांसद, मंत्री, विधायक, महापौर ने किया याद

- भारतीय जनसंघ के समय से पार्टी के स्तंभ थे, भाजपा का किया विस्तार

जागरण संवाददाता