Move to Jagran APP

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा-नोटबंदी को पूरे बिहार से मिला समर्थन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिहार के सहरसा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने बाबू वीर कुंअर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पटेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 06:45 PM (IST)
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा-नोटबंदी को पूरे बिहार से मिला समर्थन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा-नोटबंदी को पूरे बिहार से मिला समर्थन

सहरसा [जेएनएन]। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सहरसा पहुंचे। यहां उन्होंने विजयोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की और वीर कुंअर सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने नोटबंदी का समर्थन किया इसके लिए उन्हें धन्यवाद।

loksabha election banner

आज के नक्सली हमले की निंदा करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलियों ने महिलाओं को आगे कर जवानों पर हमला किया। मैं उन्हें ललकारता हूं कि अगर माँ का दूध पिया है तो सामने से जवानों से लड़ कर देखते, फिर क्या होता?   

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई बाहर का देश हमारे देश के खिलाफ बोलता है तो पूरा देश सबकुछ भूल कर एक साथ खड़ा होता है। यही हमारा राष्टीय स्वाभिमान है।

उन्होंने कहा कि स्वत्रंता सेनानियों के बलिदान के बाद भी गरीबी से 70 सालों से देश जूझ रहा है। हमलोगों ने जो वादा किया है वो पूरा करेंगे। 2022 तक किसानों का आमदनी दुगुनी करेंगे। आज यूरिया आसानी से मिल रहा है। इतना ही नहीं कीमत भी कम लग रहा है।                           

गृहमंत्री ने कहा कि मोदी जी सरकार के दौरान पहली बार महापुरुषों को याद किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने 3 साल की कम अवधि  में ही बहुत सारा काम किया है। पीएम मोदी जी ने पूरी दुनिया में देश का सिर उंचा किया है। पाकिस्तान के आतंकयों ने हमला कर हमारे 17 जवानों की जान ली तो पाक की धरती पर जाकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक किया।           

सितंबर में भारत के 5 लोगों को सीमा पर गोली मार दी गई। हमने कहा पहली गोली भारत की तरफ से नही चलेगी लेकिन उसके बाद हमारी गोली चलेगी तो उसकी गिनती नहीं होगी। जब आतंकी प्रदर्शन कर रहे थे तब मैं पाक गया और उसे पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया था।

सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी ने 23 अप्रैल  का कार्यक्रम 25 को करने को कहा था। नीति आयोग के कारण। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर में सरकार बनी। सरकार की नीयत साफ है।                        

सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद गृहमंत्री सहरसा पहुंचे हैं। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व गिरिराज सिंह भी शिरकत कर रहे हैं।               

कड़ी है सुरक्षा व्यवस्था

गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उनके दौरे को लेकर गृह विभाग के कई अधिकारी पिछले चार दिनों से सहरसा में कैंप कर रहे हैं। रविवार शाम से एनएसजी की टीम ने भी सहरसा पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभाल ली है। सभा स्थल पर कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कई ड्रोन कैमरों से की जा रही है।

कार्यक्रम में आनेवाले लोगों के लिए 22 ड्रॉपगेट बनाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पटेल मैदान के आस-पास के बड़े भवनों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.