Move to Jagran APP

Saran Election Result 2019: सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को हराया

Saran Election Result 2019 सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को हरा दिया है। इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:32 PM (IST)
Saran Election Result 2019: सारण में बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी ने लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को हराया

छपरा, जेएनएन। Saran Election Result 2019: सारण लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिला। भाजपा के कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूडी ने तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय को 138429 मतों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रूडी चौथी बार संसद भवन पहुंच गए हैं। रूडी को 499342 मत मिले।

loksabha election banner

रूडी केंद्र सरकार में कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं। वे बिहार से राज्य सभा के सांसद भी चुने जा चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। सारण में राजीव प्रताप रूडी की पैठ मानी जाती है। इसी कारण लालू समधी और तेजप्रताप के ससुर भी राजीव को नहीं हरा पाए। 2019 की जाती के बाद रूडी ने कहा कि सारण के विकास के लिए जो कार्य किए गए उसका प्रतिफल इस चुनाव में जनता ने दिया है। अब लोग बनावटी लोगों को पहचान चुके हैं। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

किसे मिले कितने मत

साफ तौर पर रूडी की जीत को एक बड़ी सफलता कहा जा सकता है। रूडी ने चंद्रिका राय को 138429 मतों से हराया। रूडी को 499342 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी चंद्रिका राय को 360913 मत मिले। इसके पहले 2014 के परिणाम में भी रूडी ही जीते थे। इस सीट से उन्हें 2019 में चौथी जीत मिली है। 2014 में उन्हें 3,55,720 मत मिले थे। जबकि राबड़ी देवी (राजद)- ने 3,14,172 वोट हासिल किए थे।

2019 के परिणाम

राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)- 499342

चंद्रिका राय (राजद)- 360913

जीत-हार का अंतर- 1,36,531

2014 के परिणाम

राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)- 3,55,720

राबड़ी देवी (राजद)- 3,14,172

जीत-हार का अंतर- 40,948

 2009 का परिणाम

लालू प्रसाद (राजद)- 2,74,209

राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)- 2,22,394

जीत-हार का अंतर- 51,815

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.